{"_id":"67fe4820e3d02255630862b1","slug":"luddi-and-nati-fun-in-himachal-day-celebrations-shimla-news-c-19-sml1001-517475-2025-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल दिवस: रिज पर संस्कृति के रंग, नाटी और लुड्डी के साथ गिद्दा भी डाला; पंचायतीराज मंत्री ने फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल दिवस: रिज पर संस्कृति के रंग, नाटी और लुड्डी के साथ गिद्दा भी डाला; पंचायतीराज मंत्री ने फहराया तिरंगा
Wed, 16 Apr 2025 11:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:18 AM IST
सार
शिमला में जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रीय गान से हुई। इसके बाद अनिरुद्ध सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में शिमला की नाटी, मंडी की उडी जाणा बसंतिये तेरा रुमाल और खाणा खाई लैणी एक थालिये गानों पर लुड्डी डाली।
विज्ञापन
कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऐतिहासिक रिज मैदान पर मंगलवार को हिमाचल दिवस समारोह में प्रदेश के हर जिले की संस्कृति की झलक देखने को मिली। शिमला की नाटी, मंडी की उडी जाणा बसंतिये तेरा रुमाल और खाणा खाई लैणी एक थालिये गानों पर लुड्डी डाली। इसके अलावा पंजाबी गाना गागर बजदी और लारा-लारा हो गई पेशकर स्कूली छात्राओं ने खूब रंग जमाया। शीत मरुस्थल लाहौल-स्पीति का गरशोनदा नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा।
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने समारोह की अध्यक्षता की। शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने परेड की मार्च पास्ट सलामी भी ली। जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रीय गान से हुई। इसके बाद अनिरुद्ध सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर एसआई जयदेव के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश पुलिस (पुरुष एवं महिला), गृह रक्षक टुकड़ी (पुरुष एवं महिला), यातायात पुलिस और पुलिस ब्रास बैंड तथा गृह रक्षक बैंड की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। इसके बाद संभोता तिब्बतियन स्कूल छोटा शिमला के छात्रों ने जिला लाहौल-स्पीति का गरशोनदा नृत्य किया। शोघी की छात्राओं ने सोलन का गिद्दा, केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स की छात्राओं ने पंजाबी गिद्धा, पोर्टमोर की छात्राओं ने मंडी का लोक नृत्य लुड्डी और जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के छात्रों ने शिमला की नाटी पर एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं।
नशा तस्करी रोकने के लिए उठा रहे हैं कदम : अनिरुद्ध
पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि नशे को रोकने के लिए प्रदेश सरकार गंभीर कदम उठा रही है। पीआईटी एनडीपीएस एक्ट को लागू किया है। इस कानून के लागू होने के बाद ऐसे लोगों की गिरफ्तारी हुई है जो बार-बार नशे के काले कारोबार में शामिल थे। सरकार ने नशे के पीड़ित और अपराधियों में अंतर करने के लिए एचपी एंटी ड्रग एक्ट पास किया है। इसके माध्यम से नशे की दलदल में फंसे व्यक्तियों को फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स भी बनाई जा रही है।

हिमाचल में संगठित अपराध की घटनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने ऑर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल एक्ट भी पास कर दिया है। कहा कि सरकार 31 मार्च 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य, वर्ष 2027 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने और वर्ष 2032 तक देश के सबसे समृद्धशाली राज्य के रूप में विकसित करने के दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले स्कूलों को 5-5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार दूध, प्राकृतिक खेती से उगाई गेहूं, मक्की और हल्दी के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया है। पंजीकृत दूध समितियों को सुदृढ़ करने के लिए इन्हें मिलने वाली ट्रांसपोर्ट सब्सिडी को डेढ़ रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 3 रुपये प्रति लीटर करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती कर रहे प्रदेश के 1,58,785 किसानों को प्रमाणित किया है।
पहली बार प्रदेश में प्राकृतिक हल्दी का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार कच्ची हल्दी 90 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदेगी जिससे हिमाचली हल्दी के नाम से प्रचारित किया जाएगा। 6 हजार अनाथ बच्चों को सहारा देने के लिए कानून बनाने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना है। कहा कि सरकार मुख्यमंत्री पर्यटन स्टार्ट-अप योजना लाने जा रही है जिसके तहत गैर-जनजातीय क्षेत्रों में हिमाचली युवाओं को होम स्टे इकाई और होटल बनाने के लिए ऋण पर 4 प्रतिशत और जनजातीय क्षेत्रों में 5 प्रतिशत इंटरेस्ट सब्सिडी दी जाएगी। हर विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक से लैस 31 राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
इसके अतिरिक्त, विधवा, बेसहारा, तलाकशुदा महिलाओं और विकलांग माता-पिता को बच्चों की शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से हमारी सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, डीसी अनुपम कश्यप, एसएसपी संजीव कुमार गांधी, एडीसी अभिषेक वर्मा, एडीएम ज्योति राणा, एसडीएम ग्रामीण कविता ठाकुर, एसडीएम शहरी भानु गुप्ता और डीएसपी अमित ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।