फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   LPG Issue: Special teams constituted to curb black marketing and hoarding; toll-free number issued for booking

LPG Issue: कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए विशेष टीमें गठित, बुकिंग के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Sat, 14 Mar 2026 12:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Mar 2026 12:17 PM IST
सार

प्रदेश में एलपीजी सिलिंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में टीमें गठित कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
LPG Issue: Special teams constituted to curb black marketing and hoarding; toll-free number issued for booking
एलपीजी सिलिंडर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में एलपीजी सिलिंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में टीमें गठित कर दी गई हैं। यह टीमें शिकायत प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई करेंगी। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने पैट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता को लेकर सचिव पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में घरेलू गैस आपूर्ति में कोई व्यवधान नहीं है।

विज्ञापन

मुख्य सचिव ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के सर्वर पर बुकिंग की व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह केवल एक बार ही गैस बुकिंग करें ताकि सर्वर पर लोड न पड़े। प्रदेश में सभी परिवारों को मिट्टी तेल देने की व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत जिला में दो या तीन डीलर नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि कालाबाजारी व जमाखोरी से संबंधित शिकायत के लिए विभागीय टोल फ्री नंबर 1967 और 1100 पर संपर्क करें। बताया गया कि भारत सरकार शीघ्र ही पिछली लागत के अनुरूप 20 प्रतिशत व्यावसायिक गैस सिलिंडर जारी करने जा रही है। मिट्टी तेल का भी पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गैस सिलिंडरों पर स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल नहीं: गुप्ता
 प्रदेश में गैस सिलिंडरों को लेकर स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल नहीं है। तेल और गैस कंपनियों के साथ जिला उपायुक्त संपर्क बनाए हुए हैं। प्रदेश में कालाबाजारी की कोई सूचना नहीं है। खाद्य आपूर्ति महकमा इसकी लगातार निगरानी कर रहा है। यह बात शुक्रवार को मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने कही। सरकार हालात की लगातार मॉनीटरिंग कर रही है। प्रदेश में स्थिति ठीक है। 
 

विज्ञापन

व्यावसायिक और घरेलू गैस सिलिंडरों की सप्लाई नियमित
 प्रदेश में व्यावसायिक और घरेलू गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है। नियमित रूप से सप्लाई दी जा रही है। ऊना के रायपुर सहोड़ा स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट के मुख्य प्रबंधक नितिन पांडे ने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में करीब 15 से 20 गाड़ियों सिलिंडरों की भेजी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में भ्रम फैलाया जा रहा है कि एलपीजी की कमी हो गई है। ऐसा कुछ भी नहीं है। व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति को लेकर लोगों में चिंता की स्थिति है। कई होटल संचालक, ढाबा और मिठाई की दुकान चलाने वालों ने सिलिंडर न मिलने की बात कही है। इंडेन गैस प्लांट के सूत्रों के अनुसार हर रोज हो रही मॉनिटरिंग के अनुसार ही डिस्ट्रीब्यूटरों को कमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति की जा रही है। अभी तक हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस की कोई दिक्कत पेश नहीं आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed