Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Loreto Convent School's team first in Rangoli competition

Shimla News: रंगोली प्रतियोगिता में लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल की टीम प्रथम

Tue, 27 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Loreto Convent School's team first in Rangoli competition
रंगोली से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
विज्ञापन

नेम द फ्लावर्स में ऑकलैंड हाउस स्कूल गर्ल्स ने प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सेजीज (शिमला एमैच्योर गार्डन एंड एन्वायरमेंट सोसायटी) की ओर से गेयटी थियेटर में मंगलवार को वार्षिक पुष्प महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में पहले दिन रंगोली, फूलों की सजावट और पर्यावरण के अनुकूल शिल्प, पर्यावरण विषयों पर पेंटिंग स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल ने पहला, मोनाल पब्लिक स्कूल ने दूसरा, मेकिंग जॉयस प्रतियोगिता में मोनाल पब्लिक स्कूल और लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल ने पहला, पोर्टमोर गर्ल्स स्कूल और लालपानी बॉयज स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

नेम द फ्लावर्स में ऑकलैंड हाउस स्कूल गर्ल्स ने पहला, एसपीएम मॉडल हाई स्कूल ने दूसरा, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में मोनाल पब्लिक स्कूल ने पहला, मोनाल पब्लिक स्कूल और लालपानी स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। फ्लावर्स अरेंजमेंट में डीएवी न्यू शिमला ने पहला, मोनाल पब्लिक स्कूल, लोरेटो कॉन्वेंट और लोरेट पब्लिक स्कूल ने दूसरा, ऑकलैंड हाउस स्कूल तथा पोर्टमोर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा ड्राइंग प्रतियोगिता में डीएवी न्यू शिमला ने पहला, ऑकलैंड हाउस स्कूल और लोरेट पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बुधवार को विद्यार्थियों द्वारा प्रतियोगिता में बनाई गई रंगोली और व्यर्थ पदार्थों से बनाए सामान की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. सुषमा भारद्वाज ने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद युवाओं में प्रकृति के प्रति प्रेम और स्थिरता पैदा करना है। इस अवसर पर सोसायटी की सचिव पदमनी परमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article