{"_id":"654924b0f8a9a59f50000338","slug":"lookout-circular-issued-against-two-accused-in-qfx-case-in-mandi-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: क्यूएफएक्स मामले में दो आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: क्यूएफएक्स मामले में दो आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी
Tue, 07 Nov 2023 11:11 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:11 AM IST
सार
ठगी की शिकायतें मिलने पर मंडी पुलिस क्यूएफएक्स ट्रेड कंपनी के मंडी जिले के नागचला और जीरकपुर में दफ्तर को सील कर चुकी है। इसके अलावा मंडी पुलिस ने अन्य जगहों में भी दबिश दी है।
विज्ञापन
क्राइम(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
क्रिप्टोकरेंसी की तर्ज पर क्यूएफएक्स मामले को लेकर मंडी पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। पुलिस को आशंका थी कि कार्रवाई के बाद शातिर विदेश भाग सकते हैं। ऐसे में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई गई है।ठगी की शिकायतें मिलने पर मंडी पुलिस क्यूएफएक्स ट्रेड कंपनी के मंडी जिले के नागचला और जीरकपुर में दफ्तर को सील कर चुकी है। इसके अलावा मंडी पुलिस ने अन्य जगहों में भी दबिश दी है। इस मामले में मंडी पुलिस कुछ लोगाें से पूछताछ कर रही है। मुख्य आरोपियों के पकड़ में आने के बाद इस पूरे खेल का खुलासा होगा।
विज्ञापन
हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस अभी मीडिया से दूरी बनाई हुई है और किसी भी तरह की जानकारी शेयर करने से बच रही है। बता दें कि क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर निवेश की तरह ही यहां भी कम समय में निवेश से बेहतर रिटर्न मिलने के लालच में सैकड़ों लोगों ने धनराशि लगा दी। अब सैकड़ों लोगों के हाथ में मूल धनराशि भी नहीं है। मामला ध्यान में आने के बाद मंडी पुलिस सक्रिय है और लगातार मामले में कार्रवाई अमल पर ला रही है। सूत्र बताते हैं कि यहां भी निवेश करने पर कुछ समय बाद रिटर्न मिलने पर कई अधिकारी, कर्मचारी, राजनीति व अन्य से जुड़े लोग लाखों रुपये लगा चुके हैं।
विज्ञापन
क्या है लुक आउट सर्कुलरलुकआउट सर्कुलर को लुकआउट नोटिस भी कहा जाता है। यह एक सर्कुलर होता है, जिसे एजेंसी के अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए जारी किया जाता है कि आपराधिक मामले में नामित शख्स देश छोड़कर भाग न सकें।
विज्ञापन
क्यूएफएक्स मामले में दो के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।-सौम्या सांबशिवन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंडी।
