{"_id":"6642fdacfbfa2daa0f0b5e7e","slug":"lok-sabha-elections-sister-aparajita-took-charge-of-campaigning-from-village-to-village-for-brother-vikramadi-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: भाई विक्रमादित्य सिंह के लिए बहन अपराजिता ने गांव-गांव संभाला प्रचार का मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: भाई विक्रमादित्य सिंह के लिए बहन अपराजिता ने गांव-गांव संभाला प्रचार का मोर्चा
Tue, 14 May 2024 11:30 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 14 May 2024 11:30 AM IST
सार
मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे विक्रमादित्य सिंह के चुनाव प्रचार के लिए उनकी बड़ी बहन अपराजिता सिंह पंजाब से रामपुर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विक्रमादित्य के लिए बहन अपराजिता ने गांव-गांव संभाला प्रचार का मोर्चा
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे विक्रमादित्य सिंह के चुनाव प्रचार के लिए उनकी बड़ी बहन अपराजिता सिंह पंजाब से रामपुर पहुंच गई हैं। बता दें कि अपराजिता सिंह की शादी पटियाला राजघराने में हुई है। अपराजिता छोटे भाई विक्रमादित्य सिंह के लिए रामपुर के गांव-गांव पहुंच कर वोट मांग रही हैं। उन्होंने रामपुर की दरकाली, मुनिश पंचायत में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा है कि विक्रमादित्य आपके क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जो इस क्षेत्र के लिए ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
प्रदेश की आवाज को दिल्ली में मजबूत करने के लिए विक्रमादित्य को दिल्ली भेजें। जब भाजपा के लोग उनके पास वोट मांगने आएं तो उनसे यह जरूर पूछना कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के समय वह कहां थे। उनसे यह भी पूछा जाना चाहिए कि आपदा प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए क्या किया था। अपराजिता सिंह ने दरकाली गांव में स्थानीय देवता का भी आशीर्वाद लिया और भाई की जीत की कामना की। अपराजिता सिंह ने कहा कि मैं, बुशहर की बेटी हूं पूरा बुशहर मेरा परिवार है।
विज्ञापन