फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lok Sabha Election: Congress and BJP stalwarts are strengthening their strongholds in Himachal

Himachal Election 2024: हिमाचल में अपने गढ़ों को मजबूत कर रहे कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज

Thu, 02 May 2024 11:09 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 May 2024 11:09 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए  मतदान से एक महीने पहले कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज अपने-अपने गढ़ों को मजबूत कर रहे हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Congress and BJP stalwarts are strengthening their strongholds in Himachal
सुखविंद्र सुक्खू, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, जयराम ठाकुर, राजीव बिंदल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा की चार और विधानसभा की छह सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान से एक महीने पहले कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज अपने-अपने गढ़ों को मजबूत कर रहे हैं। कुछ वक्त से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह मंडी लोकसभा सीट से ज्यादा बाहर नहीं निकल रहे हैं। बीच-बीच में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में ही जयराम मंडी से बाहर जा रहे हैं। उनकी इस सीट से सीधे-सीधे प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। हालांकि, अगले कुछ दिन वह शिमला में होंगे और फिर मंडी का रुख करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी शिमला सीट को ही ज्यादा वक्त दे रहे हैं। 

विज्ञापन

सुक्खू और मुकेश का हमीरपुर पर विशेष फोकस, पर अन्य क्षेत्रों के लिए भी वक्त निकाल रहे सीएम
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का हमीरपुर पर खास फोकस है। इसकी वजह यह है कि उनके इस गृह संसदीय क्षेत्र के तहत ही चार विधानसभा हलकों बड़सर, कुटलैहड़, सुजानपुर और गगरेट में उपचुनाव भी हो रहे हैं। इसी वजह से उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी ज्यादातर समय अपने गृह संसदीय क्षेत्र के ऊना जिले को ही दे रहे हैं। यहां लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से टक्कर है। हालांकि, मुख्यमंत्री सुक्खू को अन्य संसदीय क्षेत्रों के लिए भी समय निकालना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में वह हमीरपुर के अलावा शिमला और मंडी संसदीय क्षेत्रों के दौरे भी कर चुके हैं। 26 फरवरी को मुख्यमंत्री ने शिमला के डोडरा क्वार और सिरमौर के राजगढ़ में जनसभाएं कीं। 28 को वह लाहौल स्पीति के केलांग गए। उन्होंने वहां टिकट के दावेदारों के साथ अलग-अलग बैठकर भी मंत्रणा की। 28 अप्रैल को सुक्खू ने शिमला स्थित सरकारी आवास ओकओवर में प्रत्याशी चयन को लेकर रणनीति बनाई। 

विज्ञापन

प्रतिभा सिंह पर दुर्ग को बचाए रखने का जिम्मा 
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह मंडी से सिटिंग सांसद हैं और उनके बेटे मंत्री विक्रमादित्य अब यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में यह सीट उनके लिए भी नाक का सवाल बनी है। कांग्रेस हाईकमान अपने दुर्ग को बचाए रखने का जिम्मा उन्हें सौंप चुका है। एक हफ्ते की बात की जाए तो प्रदेश में इसी तरह की स्थिति रही है। 26 अप्रैल को प्रतिभा रामपुर भी गई थीं।

हिमाचल में चुनाव अंतिम चरण में है तो अभी प्रचार के लिए वक्त है। कई नेता इसलिए अभी कुछ क्षेत्रों में सक्रिय हैं। आने वाले वक्त में सक्रियता अन्य क्षेत्रों में भी बढ़ेगी। कुछ समय बाद राष्ट्रीय स्तर के नेता भी हिमाचल आएंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू पूरे प्रदेश को वक्त दे ही रहे हैं। - संजय भारद्वाज, कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस सेवादल यूथ ब्रिगेड

जयराम गृहक्षेत्र में दे रहे ज्यादा समय
मंडी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत के चुनाव प्रचार में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मंडी जयराम ठाकुर का गृह संसदीय क्षेत्र है और उनके मुख्यमंत्री रहते हुए भाजपा ने यह सीट जीतने के बाद उपचुनाव में गंवा दी थी। जबकि अन्य तीनों लोकसभा सीटों पर भाजपा काबिज थी। नेता प्रतिपक्ष ने प्रत्याशी कंगना रणौत के साथ सुंदरनगर के डैहर में मोर्चा संभाला। 27 अप्रैल को नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा मंडल रामपुर के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया।

28 अप्रैल को जयराम ठाकुर ने अपने गृह संसदीय क्षेत्र के किन्नौर के रिकांगपिओ में प्रचार संभाला। उनके साथ मंडी से लोकसभा प्रत्याशी कंगना भी प्रचार में उपस्थित रहीं। जयराम ठाकुर एक मई को ही मंडी से बाहर ठियोग में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लेने निकले। उधर, डॉ. बिंदल सिरमौर के राजगढ़ के नारग क्षेत्र में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में विशेष रूप से उपस्थित रहे। 24 अप्रैल को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन की मात्तर पंचायत में चुनावी अभियान में भाग लिया था।

भाजपा के नेता राष्ट्रीय कार्यक्रमों जैसे पन्ना प्रमुख सम्मेलन या बूथ विजय सम्मेलन में सभी क्षेत्रों में जा रहे हैं। जयराम ठाकुर और राजीव बिंदल जैसे बड़े नेता भी ऐसे कार्यक्रमों में जा रहे हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो राष्ट्रीय नेताओं की रैलियां और कार्यक्रम भी तय हो रहे हैं। -महेंद्र धर्माणी, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed