फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lok Sabha Election: Cash, liquor, jewelry and drugs worth Rs 13.38 crore seized in Himachal till May 7

Lok Sabha Election: हिमाचल में आचार संहिता लागू होने से अब तक 13.38 करोड़ की नकदी, शराब और नशीली दवाएं जब्त

Wed, 08 May 2024 09:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 May 2024 09:47 PM IST
सार

प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना तक नकदी, गहने, शराब और नशीली दवाओं की जब्ती लोकसभा चुनाव 2019 के स्तर को पार कर गई है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Cash, liquor, jewelry and drugs worth Rs 13.38 crore seized in Himachal till May 7
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि लोकसभा चुनाव और 6 विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनाव के तहत अब तक प्रदेश में 13.38 करोड़ रुपये नकदी, आभूषण, शराब और नशीली दवाओं को जब्त किया गया है। वर्ष 2019 में हुए चुनावों में यह जब्तियां 11.31 करोड़ रुपये थीं। शिमला संसदीय क्षेत्र से इस बार प्रवर्तन एजेंसियों की ओर से सबसे अधिक 4.19 करोड़ रुपये और मंडी संसदीय क्षेत्र में सबसे कम 1.83 करोड़ रुपये की जब्तियां दर्ज की गईं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र हमें 3.98 करोड़ रुपये और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में पुलिस, राज्य कर एवं आबकारी विभाग व प्रवर्तन एजेंसियों ने 3.36 करोड़ रुपये की जब्तियां दर्ज कीं।

विज्ञापन

वर्ष 2019 में पुलिस विभाग ने 3.73 करोड़ रुपये की नकदी, अवैध शराब, ड्रग्स और अन्य कीमती आभूषण जब्त किए थे। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 7.58 करोड़ रुपये की जब्तियां की थीं। वर्तमान चुनावों के तहत अब तक पुलिस विभाग ने 4.65 करोड़ रुपये मूल्य की जब्तियां की हैं और राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 8.35 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण जब्त किए हैं तथा आयकर विभाग ने 25 लाख रुपये मूल्य के आभूषण जब्त किए। खनन विभाग ने अब तक अवैध खनन के मामलों में 25 लाख रुपये के जुर्माने किए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 7 मई, 2024 तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में की गई नाकेबंदी में कुल की गई जब्तियों में 51.55 लाख रुपये जिला बिलासपुर, चंबा में 66.80 लाख, हमीरपुर में 29.04 लाख, कांगड़ा में 2.74 करोड़, किन्नौर में 7.99 लाख और कुल्लू में 1.04 करोड़ रुपये नकदी, अवैध शराब, ड्रग्स और अन्य कीमती आभूषण, लाहौल-स्पिति में 32 हजार, मंडी में 58.22 लाख, शिमला में 1.15 करोड़, सिरमौर में 1.20 करोड़, सोलन में 1.95 करोड़ और ऊना जिला में सबसे अधिक 3.14 करोड़ रुपये नकदी, अवैध शराब, ड्रग्स और अन्य कीमती आभूषण जब्त किए गए। प्रदेश के सभी संसदीय क्षेत्रों में अब तक 13.38 करोड़ की जब्तियां की गई हैं। गर्ग ने कहा कि अब तक की गई यह जब्तियां भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार की गई हैं।
विज्ञापन

तस्करों की संपत्तियों की ईडी करेगा जांच
हिमाचल में अवैध खराब और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों की संपत्ति की जांच होगी। पुलिस विभाग ने तीन करोड़ रुपये से अधिक के मामले को प्रवर्तन निदेशालय को देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed