फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2024 Pratibha singh retaliated on Kangana statement said- we will see what to do

Himachal: कंगना के बयान पर प्रतिभा का पलटवार, बोलीं- क्या करना है, हम देखेंगे; चुनाव में उतरने का आदेश मिला...

Mon, 01 Apr 2024 12:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Apr 2024 12:53 PM IST
सार

कंगना के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पलटवार किया है। सांसद ने कहा कि हाईकमान के आदेशों का हमेशा किया पालन, आगे भी करेंगे, हाईकमान कहेगा तो वह चुनावी दंगल में उतरकर जिम्मेदारी निभाएंगी।
 

विज्ञापन
lok sabha election 2024 Pratibha singh retaliated on Kangana statement said- we will see what to do
lok sabha election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि मुझे रेस्ट करने को कहना भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत का सुझाव हो सकता है। मगर क्या करना है, यह हमने देखना है। प्रतिभा सिंह नाचन के पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा के देहांत पर उनके परिजनों से मिलने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहीं थीं।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि जल्द कांग्रेस प्रदेश की चारों सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। अगर हाईकमान उन्हें आदेश करता है तो वह चुनावी दंगल में उतरकर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगी। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ कांग्रेस प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में डटकर मुकाबला करेगी। 
विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार को कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। कांग्रेस की सरकार ने 15 माह में ही अपने चुनावी घोषणापत्र में किए कई वायदों को पूरा किया है। ओपीएस, महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा और आपदा में लोगों को राहत देने सहित बहुत से ऐसे काम हैं, जिनको लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में कांग्रेस पार्टी ने पहले भी विकास किया है। अब भी कर रही है और आगे भी करेगी। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी और पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर भी उपस्थित रहे।

कंगना ने मोदी को बताया श्रीराम का अवतार, खुद को रामसेतु की गिलहरी
हॉट सीट मंडी से भाजपा प्रत्याशी एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने पीएम नरेंद्र मोदी को श्रीराम का अवतार बताया है। साथ ही खुद को रामसेतु की गिलहरी बताते हुए उनकी सेना में जुड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मोदी साधारण व्यक्तित्व नहीं हैं। राम मंदिर 600 साल में नहीं बन पाया। 

 

सदियों में जो काम नहीं हो पाया, उसे ईश्वर ने उनके हाथों से करवाया। उनका चरित्र ही ऐसा है। वह रविवार को सरकाघाट के पौंटा में जनसमूह को संबोधित कर रही थीं। कंगना ने कहा कि भाजपा प्राण जाए पर वचन न जाए पर काम करती है। भाजपा के लोग जो वचन देंगे, वह पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें मोदी की सेना से जुड़ने का मौका मिला है। 

 

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसे। कहा, कांग्रेस झूठे वायदे करने में माहिर है, जबकि भाजपा काम करने में विश्वास रखती है। पहली बार भाजपा हाईकमान ने सरकाघाट को बड़ा मौका दिया है। अच्छे मार्जिन से जीत दिलानी है, जिससे हमारा दबदबा होगा। इस मौके पर स्थानीय विधायक दिलीप ठाकुर ने भी केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताईं और कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने जनता को ठगने का ही काम किया है। 

 

कंगना ने कहा कि कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि आपदा के दौरान वह कहां थीं। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान दान दिया है, लेकिन आपदा में सही भूमिका निभाने के लिए कांग्रेस के चुने प्रतिनिधियों को लोगों की सहायता करनी चाहिए थी। कांग्रेस मात्र भ्रमित करने में लगी हुई है।

 

कंगना से मिले जयराम, बनाई रणनीति
रविवार सुबह नेता प्रतिपक्ष एवं हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर मंडी से कंगना रणौत से मिलने से पहुंचे। कंगना ने उनका हिमाचली टोपी पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने बैठक कर लोकसभा चुनाव पर रणनीति बनाई। कंगना से मिलने के बाद जयराम हमीरपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed