फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   lok sabha election 2024 and Himachal Pradesh four major projects inauguration by PM Narendra Modi

रणनीति: बड़े प्रोजेक्टों से चुनावी वैतरणी पार करने की तैयारी में भाजपा, तय की डेडलाइन

Mon, 10 Jul 2023 01:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील चड्ढा, अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 10 Jul 2023 01:26 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने से ऐन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इन चार प्रोजेक्टों का लोकार्पण करवाने की योजना है। 

विज्ञापन
lok sabha election 2024 and Himachal Pradesh four major projects inauguration by PM Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2024 की चुनावी जंग में भाजपा हिमाचल के चार बड़े प्रोजेक्टों को चुनावी हथियार के रूप में इस्तेमाल करेगी। इन प्रोजेक्टों को लेकर मोदी सरकार की गंभीरता इस ओर साफ इशारा कर रही है। केंद्र इन प्रोजेक्टों का काम नए साल की शुरुआत में ही पूरा करवाने की डेडलाइन पर काम कर रहा है। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने से ऐन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इन चार प्रोजेक्टों का लोकार्पण करवाने की योजना है। भाजपा का प्रयास है कि इन प्रोजेक्टों के आधार पर हिमाचल में विकास के दम पर जनता से वोट मांगे जा सकें।

विज्ञापन


चारों प्रोजेक्टों का पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण 
किरतपुर-मनाली फोरलेन, बिलासपुर-भानुपल्ली रेल लाइन, दौलतपुर-तलवाड़ा रेल लाइन और केंद्रीय विश्वविद्यालय के भवन का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। हम चाहते हैं कि अगले साल चारों प्रोजेक्टों का लोकार्पण प्रधानमंत्री से करवाया जाए। -जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष
विज्ञापन


देहरा में अगले साल नए भवन में बैठेंगे विद्यार्थी 
केंद्रीय विवि के वीसी सतप्रकाश बंसल ने कहा कि देहरा में अगले वर्ष नए भवन में शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाएगा। हमारी कोशिश है कि मार्च तक देहरा में आठों भवनों के निर्माण का काम खत्म हो जाए। काम दिन-रात तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरतपुर-मनाली फोरलेन 
10343 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे किरतपुर-मनाली फोरलेन का काम इन दिनों तेज रफ्तार से चल रहा है। इसके लिए 14 टनल बनाईं जा रही हैं। किरतपुर से मनाली तक लगभग 191 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का लगभग 182 किलोमीटर भाग प्रदेश के 3 जिलों से होकर गुजरेगा। इस परियोजना के उद्घाटन को लेकर तिथि तय नहीं है फिर भी प्रयास है कि इसका काम अगले साल के शुरू तक पूरा कर लिया जाए। इससे मनाली, लाहौल-स्पिति और लेह लद्दाख तक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 

भानुपल्ली-लेह रेललाइन
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 7,335 करोड़ से बनने वाली भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी-लेह रेल लाइन का काम भी इन दिनों तेजी से चल रहा है। इस ट्रैक पर ट्रेन की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इस परियोजना की समीक्षा खुद पीएमओ कर रहा है। मोदी सरकार ने इस बात पर जोर लगा दिया है कि प्रधानमंत्री से लोकार्पण करवाकर अगले साल अप्रैल माह तक कम से कम बिलासपुर तक तो रेल चला दी जाए।

दौलतपुर चौक-तलवाड़ा रेललाइन
तीसरे प्रोजेक्ट के रूप में मोदी सरकार का हिमाचल के ऊना स्थित दौलतपुर चौक से पंजाब के तलवाड़ा को रेल लिंक करना है। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट को भी 2024 के चुनाव से पहले धरातल पर लाने की पूरी तैयारी है। इस परियोजना का काम दिन रात चल रहा है।


केंद्रीय विश्वविद्यालय
चौथे प्रोजेक्ट रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय पर नजर है। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रबंधन ने ठेकेदार को मार्च 2024 तक देहरा में विद्यार्थियों के लिए आठ ब्लॉक बनाने की समय सीमा दी है ताकि अगला शैक्षणिक सत्र शुरू किया जा सके। विवि के भवन के लिए 512 करोड़ का टेंडर किया गया है। इस प्रोजेक्ट पर भी दिन-रात काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed