धर्मसंकट में फंसे मंत्री अनिल शर्मा को विक्रमादित्य सिंह ने दी ये सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्यूली में कांग्रेस के मंडी संसदीय क्षेत्र के सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचने से पहले जिला प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विक्रमादित्य ने सुखराम परिवार पर तंज कसा।
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा है भाजपा के मंत्री अनिल शर्मा धर्म संकट में हैं। यह उन्हें सोचना है कि वह पार्टी का साथ दें या परिवार का। उन्हें भागवत गीता पढ़ने की जरूरत है। जो उपदेश श्री कृष्ण ने अर्जुन को दिया था, उसका पालन करने की जरूरत है।
सीएम जयराम पर भी साधा निशाना
उन्होंने कहा कि पुख्ता सूत्रों से पता चला था कि उनके निजी आवास में दबिश हो सकती है इसलिए सर्जिकल स्ट्राइक उन्होंने पहले ही कर दिया कि वहां कुछ मिलेगा नहीं।
कहा कि सुखराम से कुछ मुद्दों पर पिता वीरभद्र के मतभेद हो सकते हैं लेकिन नाराजगी नहीं है। वीरभद्र सिंह द्वारा सीएम जयराम की तारीफ पर उन्होंने कहा कि सीएम की ईमानदारी की तारीफ की है। लेकिन जयराम अब तक के सबसे निष्क्रिय सीएम हैं।
गृह विधानसभा क्षेत्र में ही जिस विधायक के पुतले जलें और शवयात्रा निकले उसके लिए शर्म की बात है। कहा कि 12 अप्रैल को शिमला में बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है। वहां वीरभद्र शिरकत करेंगे।