फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस में फिर सुलगी गुटबाजी की दबी चिंगारी, पार्टी की चिंता बढ़ी

Sat, 27 Apr 2019 04:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 27 Apr 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 Rift in Congress Virbhadra singh and Sukhwinder sukhu kuldeep rathore
सांकेतिक तस्वीर

हमीरपुर में रामलाल के नामांकन के दौरान पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के सुक्खू पर किए हमले के बाद कांग्रेस में गुटबाजी की दबी चिंगारी एक बार फिर सुलग गई है। लोकसभा चुनाव में दोनों गुटों में फिर तकरार बढ़ने से पार्टी की चिंता बढ़ गई। तीखे बयानों से हो रहे नुकसान के चलते अब कांग्रेस प्रत्याशी वीरभद्र-सुक्खू को एक साथ प्रचार में बुलाने से कतरा रहे हैं। उधर, पार्टी नेतृत्व दोनों नेताओं में एक बार फिर सुलह कराने में जुट गया है। 

lok sabha election 2019 Rift in Congress Virbhadra singh and Sukhwinder sukhu kuldeep rathore
फाइल फोटो

कुलदीप राठौर के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद भले ही प्रदेश कांग्रेस में एकजुटता के दावे हो रहे हों, लेकिन चुनाव में कांग्रेस की गुटबाजी फिर उजागर हुई है। पार्टी प्रभारी भी नहीं चाहते कि हमीरपुर की तरह दोबारा ऐसी बयानबाजी हो कि प्रत्याशी को नुकसान हो। हाईकमान ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को पहले ही हाई अलर्ट में रखा है। प्रभारी रजनी पाटिल को खास दिशा निर्देशों के साथ मोर्चा संभालने के लिए भेजा हुआ है।

lok sabha election 2019 Rift in Congress Virbhadra singh and Sukhwinder sukhu kuldeep rathore
फाइल फोटो

हमीरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जिस तरीके से रैली में निशाने पर रखा, बताते हैं कि इसके बाद से उन्होंने वीरभद्र को बुलाने से तौबा कर ली है। हालांकि पाटिल ने पहले ही वीरभद्र सिंह से स्पष्ट कह दिया है कि ऐसे मौके पर इन सब बातों से बचा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election 2019 Rift in Congress Virbhadra singh and Sukhwinder sukhu kuldeep rathore
कर्नल धनीराम शांडिल - फोटो : फाइल फोटो

शिमला संसदीय क्षेत्र में सब कुछ ठीक नहीं चल रह रहा है। शांडिल को टिकट मिलने से आवेदन करने वाले 15 नेता नाराज हैं। शिमला जिला का एक पूर्व विधायक तो पार्टी छोड़ने की तैयारी में था। जिले के एक विधायक को गुरुवार को उनके घर मनाने भेजा गया। रूठों को प्रचार में लाने के लिए मनाने का दौर जारी है। मंडी संसदीय क्षेत्र में आश्रय शर्मा के नामांकन के बाद रैली में वीरभद्र सिंह के आप खुद समझदार हैं के बयानों के भी कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
lok sabha election 2019 Rift in Congress Virbhadra singh and Sukhwinder sukhu kuldeep rathore
रामलाल ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी रामलाल ठाकुर की रैली में मंच संचालन को लेकर भी राजनीति हुई है। बताते हैं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विधायकों में किसी एक विधायक को मंच संचालन का दायित्व सौंपने को दबाव बनाया जा रहा था। अंतिम क्षणों में मंच संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेम कौशल को सौंपा गया। इससे कई विधायकों को परेशानी हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed