{"_id":"5ce401c9bdec22075f5789d8","slug":"lok-sabha-election-2019-ram-swarup-sharma-counter-attack-on-ashray-sharma-s-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रय शर्मा के बयान पर रामस्वरूप शर्मा ने किया पलटवार, ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रय शर्मा के बयान पर रामस्वरूप शर्मा ने किया पलटवार, ये कहा
Tue, 21 May 2019 07:22 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 May 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉट सीट मंडी से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय में बैठक की। उन्होंने कहा कि कहा कि सीएम के गृह क्षेत्र में कांग्रेस के जो नेता बूथ कैप्चरिंग की बातें कर रहे हैं, वे परिणाम से पहले ही अपनी हार मान चुके हैं।
विज्ञापन
इस हार से हताश होकर ही वे बूथ कैप्चरिंग की बातें कर रहे हैं। रामस्वरूप ने कहा कि मंडी सदर के लोग निश्चिंत रहें। वह सदर में विधायक की कमी को महसूस नहीं होने देंगे और तमाम लोगों के काम उनकी आशाओं के अनुरूप राजनीति से उठकर किए जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं, वक्ताओं ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शत-प्रतिशत मतदान करने की जो अपील की थी, उसे क्षेत्र के लोगों ने स्वीकार किया और बड़े पैमाने में मतदान किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व विधायक कन्हैया लाल ठाकुर, जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह, महामंत्री चेतराम, जिला प्रेस सचिव अजीत कपूर, संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रभारी राजा सिंह मल्होत्रा, मंडल अध्यक्ष मनीष कपूर, नप उपाध्यक्ष विरेंद्र भट्ट, मंडल महामंत्री पुष्पराज कात्यायन, युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश वालिया आदि उपस्थित रहे।