{"_id":"5cdee2e9bdec22073c2c7f21","slug":"lok-sabha-election-2019-rahul-gandhi-statement-over-loan-issue-of-shivraj-brother-and-nephew","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठ बोलती है भाजपा, हमने माफ किया शिवराज के भाई और भतीजे का कर्ज: राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठ बोलती है भाजपा, हमने माफ किया शिवराज के भाई और भतीजे का कर्ज: राहुल
Fri, 17 May 2019 10:07 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 17 May 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राहुल गांधी ने सोलन में जनसभा में कहा कि भाजपा झूठ बोलती है, लेकिन हमने वादा किया और निभाया। हमने शिवराज चौहान के भाई और भतीजे का कर्ज माफ किया।
विज्ञापन
मोदी के कार्यकाल में सिर्फ 15 लोगों का पांच लाख 55 हजार करोड़ का कर्ज माफ हुआ, जबकि गरीब किसानों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। मैंने जेब तक काट दी, लेकिन पैसा उसमें नहीं सूटकेस में चला जाता है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं वे कभी भी भ्रष्टाचार, किसानों और बेरोजगारों की बात नहीं करते। प्रेस कांफ्रेंस से डरते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय योजना से महिलाओं के खाते में साल का 72 हजार रुपये जमा करेगी, जिससे लोग खरीदारी करेंगे और छोटी दुकानें चलेंगी।
विज्ञापन
नोटबंदी से जिनके काम-धंधे बंद हुए हैं, उन्हें फिर गति मिलेगी। न्याय योजना से छोटे कारोबारियों को लाभ मिलेगा। मोदी ने कहा था टमाटर केचप फैक्टरी और फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट लगेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रधानमंत्री ने सिरमौर के गिरिपार इलाके को जनजातीय दर्जा दिलवाने की बात कही थी, लेकिन आज तक इस क्षेत्र को दर्जा नहीं मिला।