{"_id":"5ccd6b80bdec22073073cfec","slug":"lok-sabha-election-2019-pm-modi-and-amit-shah-election-rally-schedule-issued-for-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के पांच जिलों में गरजेंगे पीएम मोदी और अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के पांच जिलों में गरजेंगे पीएम मोदी और अमित शाह
Sat, 04 May 2019 05:28 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 04 May 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल की सियासत मई महीने के दूसरे हफ्ते में गरमाएगी। दूसरे सप्ताह में भाजपा और कांग्रेस नेताओं की रैलियां होंगी। हिमाचल में मोदी और शाह की रैलियां मई महीने के इस दूसरे सप्ताह में फाइनल हो गई हैं।
विज्ञापन
10 मई को पीएम नरेंद्र मोदी हिमाचल के मंडी में जनसभा का आयोजन करेंगे। 13 मई को वह सोलन निर्वाचन क्षेत्र के सोलन में 12:30 बजे मोदी की रैली रखी गई है। इसी तरह से 12 मई को अमित शाह की रैली कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के चंबा में 10 बजे होगी।
विज्ञापन
इसी दिन हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बिलासपुर में 11:30 बजे और शिमला संसदीय क्षेत्र के नाहन में 1:30 बजे उनकी जनसभा होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली भी मई के दूसरे सप्ताह में ही प्रस्तावित है। कई अन्य कांग्रेस नेताओं की रैलियां भी मई के दूसरे सप्ताह में ही होंगी।
विज्ञापन