{"_id":"5cc82c27bdec22078d32df93","slug":"lok-sabha-election-2019-narendra-baragata-statement-over-modi-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के बढ़ते प्रभाव से पाकिस्तान और चीन परेशान: बरागटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के बढ़ते प्रभाव से पाकिस्तान और चीन परेशान: बरागटा
Tue, 30 Apr 2019 04:51 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 Apr 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता व मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है। इससे विपक्षी दल ही नहीं, बल्कि चीन और पाकिस्तान भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विश्व में मोदी का एक मजबूत राजनेता के रूप में उभरना खटक रहा है, वे नहीं चाहते कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनें। बरागटा ने कहा कि मोदी ने पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि भारत राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में न तो किसी तरह का समझौता करता है और न ही दुनिया की किसी महाशक्ति की हाथों की कठपुतली बनता है।
विज्ञापन
कहा कि हमारे जांबाज सैनिक दुर्गम परिस्थितियों में अपने फर्ज का निर्वहन करते हैं और भारत मां की आन, बान और शान के लिए शहादत का जाम पीते हैं, लेकिन हमारे देश की कुछ पार्टियां सत्ता हथियाने के लिए हमारे सैनिकों का हौसला पस्त करने की बातें करती हैं। कहा कि पिछले पांच सालों के दौरान मोदी ने हर वर्ग का ध्यान रखा है।
विज्ञापन