फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: Munish from South Korea vote for the first time in booth

#VoteKaro वोट डालने साउथ कोरिया से हिमाचल पहुंचे मुनीष

Sun, 19 May 2019 06:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 May 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Munish from South Korea vote for the first time in booth
मुनीष और कमल आले - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2019 में धर्मशाला के भागसूनाग के रहने वाले मनू (मुनीष) साउथ कोरिया से मतदान के लिए घर वापस आए, जबकि कमल आले ने सेना से सेवानिवृत्त होकर जिंदगी में पहली बार पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया है।

विज्ञापन


वहीं, लोस चुनावों में नगर निगम धर्मशाला कार्यालय की चेयर लिफ्ट भी काम आई है। नगर निगम धर्मशाला कार्यालय के लिए एक दर्जन से भी अधिक सीढियां चढ़नी पड़ती हैं। इसलिए वहां चेयर लिफ्ट लगाई गई है।
विज्ञापन


रविवार को पोलिंग स्टेशन पहुंच रहे कई बुजुर्ग मतदाताओं ने इस लिफ्ट का इस्तेमाल किया। नगर निगम धर्मशाला कार्यालय में मतदान के लिए पहुंची 78 साल की सुलक्षणा देवी ने बताया कि इस सुविधा से उन्हें और उनकी तरह कई मतदाताओं को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि, वह इतनी सीढ़ियां चढ़ने में असमर्थ हैं। इसके अलावा खनियारा बूथ में सुमन थापा, भागसू नाग बूथ में विशाल चौहान, दीपक नैहरिया और नेहा भारती में खासा उत्साह देखा गया।


इन सभी मतदाताओं ने लोस चुनावों में पहली बार मतदान किया। इसके अलावा धर्मशाला के सेवानिवृत्त 67 वर्षीय प्रोफेसर आरसी सेहगल उनकी 79 वर्षीय पत्नी जानकी ने भी मतदान किया। प्रो. आरसी सेहगल ने कहा कि सशक्त सरकार केइससे कि देश उन्नति कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed