फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: kuldeep rathore counter attack over shanta kumar statement in shimla

टिकट कटने से सदमे में शांता, खीज मिटाने को दे रहे बयान: राठौर

Mon, 01 Apr 2019 06:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Apr 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: kuldeep rathore counter attack over shanta kumar statement in shimla
कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा है कि पूर्व सांसद शांता कुमार टिकट कटने से सदमे में हैं। अपनी खीज मिटाने को वीरभद्र और सुखराम की मुलाकात को नाटक बता रहे हैं। सोमवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में राठौर ने शांता कुमार के बयान पर पलटवार किया।
विज्ञापन


कहा कि वह उन्हें याद दिलाना चाहते हैं कि साल 2017 में जब पंडित सुखराम अपने परिवार सहित भाजपा में शामिल हुए थे, तब क्या वे आरोपमुक्त थे। कांग्रेस में कोई आए तो वह दोषी हो जाता है और भाजपा में जाएं तो निर्दोष बन जाता है।
विज्ञापन


राठौर ने तंज कसते हुए कहा शायद शांता कुमार अपना टिकट कटने से सदमे में हैं। अपनी खीज मिटाने के लिए दोषारोपण कर रहे हैं। भाजपा नेताओं को कांग्रेस की नहीं अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

भाजपा पर दागे ये सवाल

lok sabha election 2019: kuldeep rathore counter attack over shanta kumar statement in shimla
फाइल फोटो

कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतर रही है। भाजपा तो चुनाव से पूर्व अपने वर्तमान सांसदों को चुनाव मैदान में उतारने की बात करती थी। अब इसने कांगड़ा और शिमला में अपने प्रत्याशी बदल दिए हैं।

कहा कि राहुल गांधी के दो संसदीय क्षेत्रों से चुनाव लड़ने पर सवाल उठाने वाले भाजपा नेताओं को अपने नेताओं के इतिहास पर भी नजर दौड़ानी चाहिए। राहुल गांधी का दो जगहों से चुनाव लड़ना उन लोगों की भावनाओं का आदर और सम्मान करना है, जो चाहते थे कि राहुल दक्षिण भारत से भी चुनाव लड़ें।

राठौर ने भाजपा नेताओं को याद दिलाते हुए पूछा है कि साल 2014 में उनकी पार्टी के पीएम नरेंद्र मोदी दो जगहों से क्यों चुनाव लड़े थे। क्या उन्हें अपनी जीत पर कोई संदेह था। पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी व लाल कृष्ण आडवाणी क्यों दो-दो जगहों से चुनाव लड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed