{"_id":"5ccd7f1abdec22070f67e31d","slug":"lok-sabha-election-2019-jairam-thakur-statement-over-congress-pm-condidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंख मारने वाला जोकर नहीं, दुश्मन को आंख दिखाने वाला पीएम चाहिए: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंख मारने वाला जोकर नहीं, दुश्मन को आंख दिखाने वाला पीएम चाहिए: जयराम
Sat, 04 May 2019 05:38 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 04 May 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश को संसद में आंख मारने वाला जोकर प्रधानमंत्री नहीं बल्कि देश के दुश्मनों को आंखें दिखाने वाला दमदार प्रधानमंत्री चाहिए। पिछली लोकसभा में सिर्फ 44 सीटें जीतने वाली पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार प्रधानमंत्री बनने के हसीन सपने देख रहे हैं।
विज्ञापन
जबकि वह संसद में विपक्ष के नेता का दर्जा हासिल करने लायक सीटें इस बार भी नहीं जीत पाएंगे। कांग्रेस राज के छह विनाशकारी दशकों पर नरेंद्र मोदी सरकार के पांच सालों के विकास कार्य भारी पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने शनिवार को जारी अपने बयान में कहा कि पीएम मोदी ने पांच सालों में एक दिन भी छुट्टी नहीं की। वह 24 घंटों में से 18 घंटे काम करते हैं, जबकि राहुल गांधी देश में भूकंप, बाढ़ या तूफान से तबाही होने पर जनता को छोड़ कर थाईलैंड और इटली छुट्टियां मनाने चले जाते हैं।
विज्ञापन