फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 governor acharya dev vrat accepted anil sharma resignation

राज्यपाल ने अनिल का मंत्री पद से इस्तीफा किया मंजूर

Sat, 13 Apr 2019 06:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 Apr 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 governor acharya dev vrat accepted anil sharma resignation
अनिल शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अनिल शर्मा का ऊर्जा मंत्री के पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। अनिल अब भाजपा के विधायक हैं। बीते दिन इस्तीफा देने के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस पूरे मसले पर राज्यपाल से फोन पर बात की। इसके बाद दोपहर को सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के अधिकारी त्यागपत्र की प्रति लेकर राजभवन पहुंचे और उन्होंने फाइल पर अपनी मंजूरी दे दी। 

विज्ञापन


जयराम ठाकुर के नाम संबोधित त्यागपत्र में अनिल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम शांता कुमार, मंडी संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा और मुख्यमंत्री की ओर से उनके खिलाफ की गई बयानबाजी को शातिराना हमला बताया। उन्होंने कहा- मंडी जिले में ही मुझ पर सर्जिकल स्ट्राइक जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिससे मैं आहत हुआ हूं। स्थितियां मेरे वश में नहीं हैं और मुझे बिना किसी दोष के इस्तीफा देने को मजबूर किया गया। 
विज्ञापन


अनिल ने त्यागपत्र में यह भी लिखा है कि वह किसी भी स्तर पर पार्टी के खिलाफ नहीं गए और अपनी क्षमता के अनुसार काम करने की कोशिश की। परिस्थितियां उनके नियंत्रण से बाहर हैं, इसलिए आगे की कड़वाहट से बचने और अपने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए इस्तीफा देना उचित लग रहा है। अनिल शर्मा ने अपने त्यागपत्र के जरिये भी मुख्यमंत्री, रामस्वरूप शर्मा और शांता कुमार पर निशाना साधने से गुरेज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक पद पर अभी भी तलवार
अनिल शर्मा ने भले ही मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया हो, लेकिन अभी भी उनके विधायक पद पर तलवार लटकी है। जानकारों के अनुसार दलबदल कानून के तहत अगर शर्मा पार्टी के काम से इंकार करते हैं और पार्टी या विधायक दल की ओर से जारी किसी व्हिप की अवहेलना करते हैं तो भी उनकी सदस्यता रद्द करने के लिए भाजपा विधानसभा में शिकायत कर सकती है।


हालांकि, शनिवार को भाजपा महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि भाजपा शिकायत करेगी या नहीं, इस बारे में अभी कुछ नहीं बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक रहते हुए भी उन्हें मंडी में प्रचार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed