फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: former MP Dr Rajan Sushant may join the Congress

लोकसभा चुनाव: पूर्व सांसद की कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी

Wed, 24 Apr 2019 09:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Apr 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: former MP Dr Rajan Sushant may join the Congress
डॉ. राजन सुशांत - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद रहे डॉ. राजन सुशांत कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। पूर्व सांसद सुरेश चंदेल को कांग्रेस में शामिल करने के बाद अब कांग्रेस ने कांगड़ा में भी भाजपा को झटका देने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


जिला कांगड़ा के कांग्रेसी नेताओं से सुशांत की पहले दौर की बैठक हो चुकी है। बातचीत सकारात्मक रहने के चलते अब प्रदेश स्तर के कांग्रेस नेताओं के साथ जल्द ही सुशांत की अगली बैठक होने की संभावना है।
विज्ञापन


धूमल सरकार में राजस्व मंत्री रहे और साल 2009 में भाजपा की टिकट से सांसद बने राजन सुशांत बीते कुछ सालों से भाजपा से बाहर हैं। 2017 में भी सुशांत को फतेहपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने टिकट नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट कटने के बाद से सुशांत और भाजपा में दूरियां बढ़ गई हैं। इसी कड़ी में अब कांग्रेस ने कांगड़ा में पार्टी को मजबूत करने के लिए सुशांत को भाजपा में शामिल करने की तैयारी की है।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बताया है कि प्रदेश भाजपा के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में है। जल्द ही कई नेता कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। उधर, डॉ. राजन सुशांत ने भी माना है कि कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने बातचीत चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed