फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: Former minister not attend the CM public meeting in his home assembly

अपने ही हलके में सीएम की जनसभा में नहीं गए पूर्व मंत्री

Tue, 07 May 2019 11:31 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 May 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Former minister not attend the CM public meeting in his home assembly
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर अपने हलके में हुई मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनसभा में नहीं गए। हालांकि, वह मंडी में भाजपा कार्यालय में रहे और खुद को भाजपा के प्रचार में ही व्यस्त बताते रहे।
विज्ञापन


रूप सिंह ठाकुर बोले कि उन पर कार्यकर्ताओं का दबाव है कि वह अपने हलके सुंदरनगर में प्रचार में नहीं जा पाएंगे। वह इस बात को सीएम जयराम ठाकुर से भी स्पष्ट कर चुके हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के डैहर में एक जनसभा की। इसी हलके से लगातार चुनाव लड़ते आए पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर इस रैली में नहीं गए। रूप सिंह ठाकुर पिछले विधानसभा चुनावों में टिकट कटने से भाजपा से अंदरखाते नाराज चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उन्होंने निर्दलीय चुनाव भी लड़ा। उन्हें मनाने हाल ही में आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भी उनके घर गए। इसके बाद माना जा रहा था कि वह भाजपा के लिए प्रचार को तैयार हो गए हैं।

हालांकि, रूप सिंह ठाकुर सुंदरनगर हलके से बाहर भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार कर भी रहे हैं, मगर अपने हलके में प्रचार से वह कन्नी काट रहे हैं। सोमवार को जब रूप सिंह ठाकुर ने बताया कि उनकी वर्तमान में भाजपा से कोई नाराजगी नहीं है।

वह तो मंडी में भाजपा के फाउंडर सदस्यों में एक रहे हैं। वह भाजपा कार्यालय में ही बैठे हुए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वह डैहर में सीएम की रैली में नहीं गए। रूप सिंह बोले कि उनके कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि वह सुंदरनगर मेें प्रचार नहीं करें। सुुंदरनगर से बाहर प्रचार करने पर कार्यकर्ताओं को कोई आपत्ति नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed