फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 election commission facility for divyang voters

दिव्यांग मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने पहली बार की खास व्यवस्था

Wed, 24 Apr 2019 01:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 24 Apr 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 election commission facility for divyang voters
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

सौ फीसदी दिव्यांग मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने पहली बार खास व्यवस्था की है। ऐसे मतदाताओं के साथ 18 साल से ज्यादा की आयु का एक व्यक्ति कक्ष में मान्य होगा।  इसके लिए उपरोक्त व्यक्ति को चुनाव अधिकारी के पास एक शपथ पत्र भरकर देना होगा ताकि दिव्यांग की ओर से प्रत्याशी को दिए वोट को उपरोक्त व्यक्ति किसी को न बता सके।

विज्ञापन


मदद के लिए गया व्यक्ति दिव्यांग की ओर से वोट डाल सकेगा। इसके बाद चुनाव अधिकारी इस व्यक्ति की अनामिका अंगुली पर स्याही का निशान लगाएगा ताकि वह किसी दूसरे दिव्यांग के साथ दोबारा वोट डालने न आ सके। इसके अलावा जब व्यक्ति अपना वोट डालने जाएगा, तब उसकी तर्जनी अंगुली पर स्याही का निशान लगाया जाएगा।  
विज्ञापन


मौजूदा समय में अकेले जिला शिमला में ही करीब आठ हजार से ज्यादा दिव्यांग वोटर हैं।  कानूनगो राज पिरटा ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को इस संबंध में जानकारी मुहैया करवाई है। शिमला संसदीय सीट के रिटर्निंग अधिकारी राजेश्वर गोयल ने बताया कि दिव्यांग व्यक्ति के साथ एक व्यक्ति कक्ष में मौजूद रह सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed