फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 congress yet not decided candidate for hamirpur seat

हमीरपुर सीट से टिकट के लिए 17 विस क्षेत्रों के नेताओं से दिल्ली में किया मंथन

Sat, 30 Mar 2019 01:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 30 Mar 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 congress yet not decided candidate for hamirpur seat
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी - फोटो : फाइल फोटो

लोकसभा क्षेत्र हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर पेच फंस गया है। तीसरे दिन भी हमीरपुर सीट से कांग्रेस हाईकमान पार्टी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं कर पाया। हालांकि पिछले दिन दिन से इस सीट से प्रत्याशी के चयन को लेकर दिल्ली में बैठकें चली हुई हैं। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेसी विधायकों और पूर्व विधायकों के साथ दिल्ली में पार्टी प्रत्याशी के नाम पर आम सहमति बनाने को लेकर बैठक ली।

विज्ञापन


इस दौरान किसी कांग्रेस नेता को ही टिकट देने की मांग की गई। करीब दो से ढाई घंटे तक चली इस बैठक में लंबी जद्दोजहद के बाद पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और सुजानपुर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा के पुत्र अभिषेक राणा के नाम पर ही चर्चा होती रही। 
विज्ञापन


कांग्रेस का एक धड़ा अभिषेक राणा का विरोध कर रहा है। लेकिन किसी के नाम पर मुहर नहीं लग पाई। वहीं, पूर्व भाजपा विधायक सुरेश चंदेल की कांग्रेस में शामिल होने और उन्हें टिकट देने की अटकलों पर भी विराम लग गया। अभी तक चंदेल की कांग्रेस में एंट्री नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि एक अप्रैल के बाद ही हमीरपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी का नाम फाइनल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा और बड़सर विधानसभा क्षेत्र से विधायक इंद्र दत्त लखन पाल ने अमर उजाला को बताया कि कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की अध्यक्षता में पार्टी प्रत्याशी का नाम तय करने को लेकर एक बैठक हुई है।

इसमें संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेसी विधायक एवं पूर्व विधायक मौजूद थे। सुखविंद्र सिंह सुक्खू और अभिषेक राणा के नाम पर चर्चा हुई है। केंद्रीय चुनाव समिति ने इस सीट से किसी भी प्रत्याशी का नाम फाइनल नहीं किया है अभी कुछ वक्त और लगेगा।

टिकट में देरी से हो सकता है नुकसान    
कांग्रेस के टिकट आवंटन में देरी से पार्टी को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पिछले कई महीनों से विधायक राजेंद्र राणा के पुत्र अभिषेक राणा को लोकसभा चुनावों में उतारने की पैरवी कर रहे हैं। कांग्रेस में दूसरा गुट सुखविंद्र सिंह सुक्खू को लेकर सक्रिय है।

लेकिन टिकट पर फंसा पेच निकल नहीं पा रहा है। उधर भाजपा से वर्तमान सांसद अनुराग ठाकुर के पक्ष में मुख्यमंत्री समेत कई कबीना मंत्री चुनाव प्रचार में उतर चुके हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अभी तक अनुराग ठाकुर के पक्ष में हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में तीन कार्यक्रमों में शिरकत कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed