फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: congress statement over ramswaroop sharma income tax return issue

चार साल की रिटर्न एक साथ भरने पर कांग्रेस ने रामस्वरूप को घेरा

Wed, 24 Apr 2019 08:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Apr 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: congress statement over ramswaroop sharma income tax return issue
कुलदीप सिंह राठौर

 मंडी से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा की ओर से चार साल की रिटर्न एक साथ भरने के मामले को कांग्रेस मुद्दा बनाने में जुट गई है। कांग्रेस का आरोप है कि आचार संहिता के दौरान तीन दिन के भीतर चार साल का रिटर्न भरने की आयकर विभाग ने छूट दी है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि वह इस मसले को चुनाव आयोग के समक्ष उठाएंगे। इस बारे में कानूनी राय भी ली जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में आयकर आयुक्त ने ऐसा किया है।
विज्ञापन


राठौर ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से कहा कि किसी भी व्यक्ति या सांसद की ओर से तीन साल के आयकर रिटर्न दाखिल नहीं करना कानून की अवहेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामस्वरूप के आयकर विभाग को दिए हलफनामे में इस देरी का कारण जनसेवक होने के नाते अधिक व्यस्तता की बात कही गई है। राठौर ने कहा कि यह गैर जिम्मेदाराना कारण है। राठौर ने कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ  कानूनी राय के बाद अगला कदम उठाएगी।

नियमों के तहत हुई है रिर्टन फाइल : सीएम 

lok sabha election 2019: congress statement over ramswaroop sharma income tax return issue
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा पर की व्यक्तिगत टिप्पणी पर राठौर ने सीएम जयराम ठाकुर से कहा है कि उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के नाते अपनी भाषा और वाणी पर संयम रखना चाहिए। आनंद शर्मा ने भाजपा और उनके नेताओं से जो सवाल पूछे हैं, उन्हें उसका जवाब देना चाहिए।

रामस्वरूप शर्मा की ओर से पिछले चार साल का आयकर रिटर्न तीन दिन में एक साथ भरने के कांग्रेस के आरोप पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इनकम टैक्स सरकार के अंतर्गत नहीं आता है।

रिटर्न में अगर कोई त्रुटि रहती है या कमी रहती है, तो उसके लिए कानून में प्रोविजन हैं। सीएम ने पत्रकारों से कहा कि रामस्वरूप शर्मा ने प्रोविजन के तहत रिटर्न फाइल की है। मुझे लगता है उसमें  किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उसमें आज की तारीख में सारी औपचारिकताएं पूर्ण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed