फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 congress MP candidate Ram Lal Thakur statement over Suresh Chandel

चंदेल आना चाहें तो कांग्रेस में उनका स्वागत है: रामलाल ठाकुर

Tue, 09 Apr 2019 11:03 AM IST
Krishan Singh रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Apr 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 congress MP candidate Ram Lal Thakur statement over Suresh Chandel
कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर ने कहा कि अगर अब भी भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुरेश चंदेल कांग्रेस में आना चाहें तो पार्टी में उनका स्वागत है। चंदेल पार्टी में आते हैं तो कांग्रेस उन्हें पूरे सम्मान सहित साथ लेकर चलेगी। वे वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी को उसका लाभ होगा। रामलाल ठाकुर रोड शो के दौरान अमर उजाला से बातचीत में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर लोग उन्हें चुन कर दिल्ली भेजते हैं तो हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में सड़क, रेल, उद्योग, पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार मुहैया करवाना उनकी प्राथमिकता होगी। नाराज और विरोधियों को कैसे साथ लेकर चलेंगे के सवाल पर रामलाल ठाकुर ने कहा कि उन्हें टिकट 17 विधानसभा क्षेत्र के नेताओं की सहमति से दिया गया है।

विज्ञापन

ऐसे में किसी की नाराजगी का सवाल ही नहीं है। फिर भी कहीं कोई मनमुटाव है तो उसे बातचीत से दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में चुनाव अंतिम चरण में है। ऐसे में उनके पास चुनाव प्रचार का काफी समय है। उन्होंने कहा कि अगर वह सांसद बनते हैं तो भाखड़ा विस्थापितों के मुद्दे को संसद में उठाएंगे। विस्थापितों को कई दशकों से उनका हक नहीं मिला है।

इस मुद्दे को उन्होंने विधानसभा में भी प्राथमिकता से उठाया है। अगर सांसद बन कर दिल्ली पहुंचे तो यह मुद्दा दिल्ली में भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। वर्तमान सांसद से लोगों का मोह भंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि उनके पहले ही रोड शो में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed