फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: Congress is convincing Virbhadra for campaigning in Mandi seat

मंडी में प्रचार के लिए वीरभद्र को मनाने में जुटी कांग्रेस, दिल्ली में मिले आश्रय के ससुर

Tue, 09 Apr 2019 04:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Apr 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Congress is convincing Virbhadra for campaigning in Mandi seat
फाइल फोटो

कांग्रेस के चारों प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी सूबे में प्रचार की कमान संभालने वाले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अभी तक हिमाचल नहीं लौटे हैं। पंडित सुखराम को लेकर वीरभद्र सिंह के बयान के बाद सभी की निगाहें उन पर टिकी हैं।

विज्ञापन


खासकर मंडी में सुखराम के पोते आश्रय शर्मा के लिए प्रचार करने को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच आश्रय के ससुर और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक राजीव गंभीर ने वीरभद्र सिंह से दिल्ली में मुलाकात की है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो उन्होंने वीरभद्र से विक्रमादित्य के साथ मंडी में प्रचार के लिए समय देने के लिए कहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्रय के लिए प्रचार करने की बात कही है लेकिन मंडी संसदीय क्षेत्र के जनरल हाउस में आने पर असमर्थता जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रमादित्य सिंह बैठक में हाेंगे शामिल

lok sabha election 2019: Congress is convincing Virbhadra for campaigning in Mandi seat
फाइल फोटो

हालांकि, विक्रमादित्य सिंह आज मंडी की बैठक में जा रहे हैं। इसकी उन्होंने खुद पुष्टि की है। गौरतलब है कि बीते दिनों विक्रमादित्य ने मंडी संसदीय क्षेत्र के जनरल हाउस में वीरभद्र सिंह को नहीं बुलाने पर सवाल उठाए थे।

इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें निमंत्रण दिया है। मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर हो रही कांग्रेस की इस अहम बैठक में वीरभद्र सिंह के दूरी बनाए जाने पर अभी से कई अटकलें लगाई जा रही हैं।

इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राजीव गंभीर सहित पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, सभी मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी भाग लेंगे।

प्रचार पर हामी भरी

lok sabha election 2019: Congress is convincing Virbhadra for campaigning in Mandi seat
फाइल फोटो

मंडी संसदीय क्षेत्र के मुख्य मिडिया प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरेंद्र सूद ने कहा कि पर्यवेक्षक राजीव गंभीर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात की है। दोनों ने उनसे कहा है कि वह जल्द ही कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने लिए प्रचार शुरू करेंगे। 

आश्रय शर्मा के ससुर हैं राजीव गंभीर
 राजीव गंभीर कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के ससुर हैं। वह आश्रय का टिकट तय होने के बाद से मंडी में डटे हैं। उन्हें कांग्रेस पार्टी ने मंडी संसदीय क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। मंडी पहुंचने के बाद वह लगातार पार्टी नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं और वर्करों से सीधे संपर्क बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed