भाजपा से भयभीत कांग्रेस पार्टी में मची भगदड़: जयराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि भाजपा से भयभीत होकर देश भर में कांग्रेस पार्टी में भगदड़ है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से डरकर केरल की वायनाड सीट पर मुस्लिम लीग की शरण में चले गए हैं।
हिमाचल में चारों सीटों पर कांग्रेस टिकट पर कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के चुनावी दौरे के दौरान उन्होंने खुद अनुभव किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर हताशा का माहौल है।
जयराम ठाकुर ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा था कि श्रीराम कोई भगवान नहीं बल्कि एक काल्पनिक पात्र हैं। कांग्रेस अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण की भी सख्त विरोधी रही है।
कांग्रेस ने सांठ-गांठ करके अपना सांप्रदायिक चेहरा बेनकाब कर दिया
अब उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमेठी में अपनी हार निश्चित देखकर केरल से चुनाव लड़ेंगे ताकि उन्हें मुस्लिम लीग मदद कर सके। जयराम ठाकुर ने कहा कि देश में चल रही मोदी लहर का नतीजा है कि कांग्रेस का सेनापति ही मैदान छोड़ गया है।
राहुल गांधी केरल की मुस्लिम बहुल वायनाड सीट को सुरक्षित मान कर कट्टरपंथी पार्टी मुस्लिम लीग कि मदद से चुनाव लड़ेंगे। वहां 56 प्रतिशत आबादी मुसलमान है।
भारत विभाजन की जिम्मेवार मुस्लिम लीग के साथ एक बार फिर कांग्रेस ने सांठ-गांठ करके अपना सांप्रदायिक चेहरा बेनकाब कर दिया हैै। पिछले पांच साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सभी क्षेत्रों ने अभूतपूर्व तरक्की की।
देशद्रोहियों पर नकेल कसी गई और कश्मीर में सैकड़ों आतंकवादी ढेर किए गए। यही नहीं, पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर भारतीय सेना ने आतंकवादियों के अड्डे नष्ट किए हैं।