{"_id":"5cdecd99bdec22076e31a828","slug":"lok-sabha-election-2019-cm-jairam-thakur-done-106-public-meetings-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम ने की 106 जनसभाएं, अमित शाह ने की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम ने की 106 जनसभाएं, अमित शाह ने की तारीफ
Fri, 17 May 2019 10:09 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 17 May 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए शुक्रवार को चुनाव प्रचार खत्म हो गया। इसके साथ ही प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के लिए चल रहे सियासी दंगल भी खत्म हो गया है। पूरे सियासी समर के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 68 विधानसभा क्षेत्रों में 106 चुनावी जनसभाएं कर लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। मुख्यमंत्री की इस मेहनत को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी सराहा।
विज्ञापन
शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके बाद सबसे ज्यादा 135 सभाएं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जबकि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 106 सभाएं की है। इसके बाद तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने 91 रैलियां की है।
विज्ञापन