फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: bjp leader mahant ram chaudhary joined congress in mandi

भाजपा नेता महंत राम चौधरी ने थामा कांग्रेस का हाथ

Thu, 25 Apr 2019 09:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Apr 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: bjp leader mahant ram chaudhary joined congress in mandi

 सेरी मंच पर आयाजित कांग्रेस की जनसभा में भाजपा नेता महंत राम चौधरी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया।  कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने चौधरी का पार्टी में आने पर स्वागत किया और सदस्यता ग्रहण करवाई।

विज्ञापन


महंत चौधरी कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीरु राम चौधरी जिन्हें बल्ह के गांधी के नाम से भी जाना जाता है के पुत्र हैं। स्वर्गीय पीरु राम कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। उनका बल्ह घाटी में बहुत ही वर्चस्व रहा है।
विज्ञापन


सेवानिवृत सेशन जज महंत राम चौधरी ने साल 2002 में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के चलते आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। साल 2007 में दोबारा टिकट नहीं मिलने की सूरत में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ा।  साल 2012 में उन्होंने फिर आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महंत राम चौधरी ने साल 2012 में भाजपा का दामन थामा और अब तक भाजपा में ही शामिल थे। गुरुवार को उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने कहा कि वह अपनी पूरी इच्छा शक्ति से अब कांग्रेस के उम्मीदवार को जिताने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed