फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lok Sabha Election: 13,77,173 voters will elect Mandi MP, final list of voters released

Lok Sabha Election: 13,77,173 मतदाता चुनेंगे मंडी का सांसद, मतदाताओं की फाइनल सूची जारी

Thu, 16 May 2024 11:30 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 May 2024 11:30 AM IST
सार

चुनाव के लिए मतदाताओं की सूची फाइनल हो गई है। मंडी में 2213 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। संसदीय क्षेत्र में 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election: 13,77,173 voters will elect Mandi MP, final list of voters released
मतदाता(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्रफल के लिहाज से देश के दूसरे सबसे बड़े संसदीय क्षेत्र मंडी में 13,77,173 मतदाता अपना सांसद चुनेंगे। इनमें 6,85,832 पुरुष और 6,78,225 महिलाएं हैं। तीन ट्रांसजेंडर हैं। संसदीय क्षेत्र में 47,215 युवा पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए मतदाताओं की सूची फाइनल हो गई है। मंडी में 2213 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। संसदीय क्षेत्र में 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। चंबा के भरमौर विस क्षेत्र में कुल 81,354 मतदाता हैं। इनमें 41,782 पुरुष और 39,159 महिलाएं हैं। लाहौल-स्पीति हलके में 25,967 मतदाता हैं, इनमें 12,605 पुरुष और 12,668 महिलाएं हैं। 
विज्ञापन

किस विधानसभा क्षेत्र में कितने मतदाता
  • मनाली में कुल 75,874 मतदाताओं में 38,033 पुरुष और 37,619 महिलाएं हैं। 
  • कुल्लू में कुल 93,638 में 47,035 पुरुष मतदाता और 46,199 महिलाएं हैं। 
  • बंजार में कुल 76,632 मतदाता हैं। यहां 38,824 पुरुष और 37,575 महिलाएं हैं। 
  • आनी में कुल मतदाताओं की संख्या 89,898 है। इसमें 45,643 पुरुष और 44,030 महिलाएं शामिल हैं।
  • करसोग में 78,517 मतदाता हैं। इनमें 39,707 पुरुष और 78,579 महिलाएं हैं। 
  • सुंदरनगर में कुल 84,605 मतदाताओं में 42,037 पुरुष, 41,911 महिलाएं हैं। 
  • नाचन में 91,045 कुल मतदाता हैं, इनमें 44,659 पुरुष, 45,349 महिलाएं हैं। 
  • सिराज में कुल 86,331 मतदाता हैं जिनमें पुरुष 44,344, महिलाएं 41,643 हैं।
  • द्रंग में कुल 93,710 मतदाता हैं। इनमें 46,999 पुरुष व 45,580 महिलाएं हैं। 
  • जोगिंद्रनगर में 1,03,064 मतदाता हैं। इनमें 49,946 पुरुष व 51,052 महिलाएं हैं। 
  • मंडी सदर में कुल 79,665 मतदाता हैं। इनमें पुरुष 38,081, महिलाएं 39,932 हैं। 
  • बल्ह में 84,311 मतदाता हैं। यहां 40,745 पुरुष व 42,260 महिलाएं हैं। 
  • सरकाघाट में 93,417 मतदाता हैं। इनमें 45,296 पुरुष व 46,625 महिलाएं हैं।
  • रामपुर में 78,437 मतदाता हैं। इनमें 40,222 पुरुष, 38,005 महिलाएं हैं। 
  • किन्नौर में कुल मतदाताओं की संख्या 60,708 है। इनमें 29,874 पुरुष और 30,069 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात हलकों में महिला मतदाता अधिक
मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत कुल 17 विधानसभा क्षेत्रों में से सात में मिहलाएं अधिक हैं। इनमें लाहौल-स्पीति, नाचन, जोगिंद्रनगर, मंडी सदर, बल्ह, सरकाघाट और किन्नौर शामिल हैं। 233 मतदाता 100 से अधिक उम्र के मंडी संसदीय क्षेत्र में दो एनआरआई मतदाता भी हैं। जबकि 100 से अधिक उम्र के 233 मतदाता शामिल हैं। सर्विस मतदाता 13,113, दिव्यांग 16,560 हैं। 85 वर्ष से अधिक उम्र के 13,120 और 18 से 19 वर्ष उम्र के 47,215 मतदाता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed