{"_id":"5ce139fabdec22074a6ae5da","slug":"lok-sabha-chunav-2019-virbhadra-singh-statement-over-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी बैठे हैं गुफा में, वापस आएंगे या नहीं कोई पता नहीं : वीरभद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी बैठे हैं गुफा में, वापस आएंगे या नहीं कोई पता नहीं : वीरभद्र सिंह
Sun, 19 May 2019 05:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 May 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के दौरान केदारनाथ की गुफा में बैठे हैं। उनका पता नहीं वापस आएंगे या नहीं लेकिन पूरे देश में कांग्रेस का रुझान है। कांग्रेस की सरकार बनेगी और हिमाचल में चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत होगी। वीरभद्र सिंह ने परिवार सहित रामपुर में मतदान करने के बाद ये बात कही। उन्होंने कहा कि कुछ भी हो भाजपा केंद्र में सरकार नहीं बना पाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और शिमला ग्रामीण क्षेत्र के विधायक विक्रमादित्य सिंह हाटू मंदिर में सुबह पूजा करने के बाद करीब 11 बजे रामपुर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पोलिंग बूथ 76 वार्ड नंबर एक में परिवार सहित मतदान किया। विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि देश में 130 करोड़ लोग नई सरकार को बनाने जा रहे हैं, लेकिन पार्टी से ऊपर संविधान में हमारा अधिकार और दायित्व है कि सही मतदान करें। प्रदेश में चारों सीटें कांग्रेस की आएंगी।
विज्ञापन