{"_id":"5e1c8ed58ebc3e87963948f5","slug":"lohri-festival-celebrated-with-great-pomp-in-shimla-distributed-peanuts-and-revdis","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व, लोगों ने एक-दूसरे को बांटीं मूंगफली और रेवड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व, लोगों ने एक-दूसरे को बांटीं मूंगफली और रेवड़ियां
Mon, 13 Jan 2020 09:08 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 13 Jan 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
शिमला में शहरवासियों ने सोमवार को लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया। लोगों ने सुंदर मुंदरिये होए तेरा कौन बेचारा हो... गाना गाकर लोहड़ी मनाई। शाम 6 से 8 बजे तक लोहड़ी मनाने का शुभ मुहूर्त रहा। इस दौरान अलाव जलाकर मूंगफली और रेवड़ियां बांटीं। बच्चों की टोलियों ने भी जमकर मस्ती की। इस कारण शहर में कई जगहों पर देर रात पर डीजे पार्टी चली। वहीं सीएम जयराम ठाकुर ने ओकओवर में लोहड़ी का पर्व मनाया। इस दौरान अलाव जलाया गया और एक दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। सोमवार सुबह से ही परिचित एक दूसरे को गजक, मूंगफली और रेवड़ी बांटकर बधाइयां दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोअर बाजार, मालरोड, विकासनगर, न्यू शिमला, कसुम्पटी और संजौली में भी लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई। गंज बाजार और लोअर बाजार समेत आसपास के इलाकों तथा होटलों में भी अलाव जलाए गए। बाहरी राज्यों से आए पंजाबी पर्यटकों ने अलाव के पास जाकर मस्ती की। वह ढोल की थाप पर जमकर थिरके। इसके अतिरिक्त राधा कृष्ण गंज मंदिर, मिड बाजार शिव मंदिर और कालीबाड़ी मंदिर में भी दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। गंज बाजार राधा कृष्ण गंज मंदिर के पुजारी उमेश नोटियाल ने बताया कि मंगलवार मकर संक्रांति के अवसर पर करीब 50 किलो खिचड़ी लोगों को बांटी जाएंगी।
विज्ञापन