{"_id":"5ed0b7d8258c4e00052f2095","slug":"locust-attack-high-alert-in-four-district-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के चार जिलों में टिड्डी दल के हमले का हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के चार जिलों में टिड्डी दल के हमले का हाई अलर्ट
Fri, 29 May 2020 12:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 29 May 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
टिड्डी दल
- फोटो : पीटीआई
देश के विभिन्न राज्यों में टिड्डी दल के हमलों के बाद प्रदेश सरकार ने हिमाचल के चार जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। कृषि विभाग ने सोलन, बिलासपुर, कांगड़ा और सिरमौर जिलों के कृषि अधिकारियों को निर्देश जारी किए किए हैं ताकि टिड्डी दलों के हमलों से निपटा जा सके।
विज्ञापन
पड़ोसी राज्य हरियाणा में टिड्डी दलों के हमले के बाद से हिमाचल के चारों जिलों में टिड्डू दलों के हमले की आशंका को देखते हुए प्रदेश सरकार ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य के कृषि निदेशक डा. आरके कौंडल ने पुष्टि करते हुए कहा कि हरियाणा के बार्ड से सटे प्रदेश के चार जिलों सोलन, बिलासपुर, कांगड़ा और सिरमौर में अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
इन जिलों के कृषि अधिकारियों से कहा गया है कि टिड्डी दलों के हमले से निपटने के लिए सचेत रहें। डा. कौंडल के अनुसार जिला अधिकारियों से कहा गया है कि टिड्डी दलों के हमले को देखते हुए जिलों में पहले ही छिड़काल के लिए तैयारी रखी जाए ताकि संकट की घड़ी में प्रभावी तरीके से निपटा जा सके।
विज्ञापन
उनका कहना है कि प्रदेश के किसी हिस्से से ट़िड्डी दल के हमले की अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। टिड्डी दल प्रदेश में कहीं भी हमला करते हैं तो तुरंत प्रदेश मुख्यालय को सूचित किया जाए।