फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lockdown: Transport Department is preparing to move vehicles in Himachal

Lockdown: बसें चलाने की तैयारी में हिमाचल सरकार, आरटीओ को दिए सैनिटाइजर और मास्क

Fri, 24 Apr 2020 10:26 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Apr 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
Lockdown: Transport Department is preparing to move vehicles in Himachal
फाइल फोटो

हिमाचल में सरकार ने जल्द ही बसों को चलाने की तैयारी कर ली है। जैसे-जैसे लॉकडाउन और कर्फ्यू में ढील देनी शुरू की है, वैसे ही वाहनों की आवाजाही को लेकर परिवहन विभाग तैयारियों में जुट गया है। प्रदेश के सभी आरटीओ को 20 हजार बसों के लिए सैनिटाइजर और चार हजार मास्क भेज दिए हैं। परिवहन विभाग का मानना है कि यह व्यवस्था आगामी तीन महीने के लिए की जानी है।

विज्ञापन


परिवहन विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया ने बताया कि चूंकि कोरोना के चलते हिमाचल में बिना सैनिटाइज बसें नहीं चलाई जा सकती हैं। ऐसे में दिन में दो बार यह व्यवस्था जरूरी है। एक लीटर हाइपोक्लोराइट से कम से कम 5 बसें सैनिटाइज होंगी। विभाग परिवहन निगम और निजी ऑपरेटर दोनों की बसें सैनिटाइज करेगा।
विज्ञापन


वहीं, हिमाचल सरकार ने खनन स्थलों से परियोजना क्षेत्रों तक निर्माण सामग्री की ढुलाई के लिए एक जिले से दूसरे जिले में मालवाहक वाहनों की आवाजाही को अनुमति देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा सरकार शीघ्र हार्डवेयर की दुकानों को खोलने पर भी विचार करेगी, जिससे निर्माण सामग्री की आपूर्ति में बाधा न आए। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सीएम ने कहा कि सरकार सड़क निर्माण कार्य करने वाली मशीनरी को निर्माण स्थल तक पहुंचाने के लिए भी जिलों में आवाजाही पर विचार करेगी।राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल के अधिकार क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों की आवाजाही को अनुमति देने पर भी सरकार विचार कर रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सड़कों के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष बल दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed