कर्फ्यू पास लेकर एक से दूसरे जिले में चलेंगी टैक्सियां, चालक समेत बैठेंगे चार लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में अब टैक्सी ऑपरेटर कर्फ्यू पास बनवाकर एक जिले से दूसरे जिले में सवारियां ले जा सकेंगे। कैबिनेट सब कमेटी के चेयरमैन महेंद्र सिंह ने बताया कि मास्क पहनकर एक टैक्सी में चालक समेत चार लोग बैठे सकेंगे। वहीं, परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि हिमाचल में अभी बसों की आवाजाही नहीं होगी। इस मामले को फिलहाल रोका गया है। हिमाचल में बसें चलीं तो भगदड़ मच सकती है। बता दें हिमाचल में लॉकडाउन के साथ कर्फ्यू भी लागू रहेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शनिवार को राज्य सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में कर्फ्यू में ढील चार घंटे से बढ़ाकर पांच घंटे कर दी है। इस अवधि में शराब ठेके, ढाबे, मिठाई दुकानें और रेस्तरां भी खुले रहेंगे। सैलून और स्पा बंद रहेंगे। सरकारी-निजी बसें अभी नहीं चलेंगी।
सरकार ने पर्यटन, उद्योगों, कृषि, बागवानी और एचआरटीसी को भी कई राहत पैकेज दिए हैं। इसके अलावा मनरेगा की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना में 120 दिन की रोजगार गारंटी दी जाएगी। विकास कार्यों पर सरकार तीव्र व्यय करेगी और फिजूल खर्च पर अंकुश लगाएगी। बैठक में सरकार के आर्थिक सुधारों की प्रस्तुति दी। सरकार ने भवन और अन्य सन्ननिर्माण कामगार बोर्ड के तहत पंजीकृत लगभग एक लाख श्रमिकों को 2000 रुपये प्रदान किए हैं, जिस पर 20 करोड़ खर्च हुए हैं। कोरोना के बीच नुकसान झेल रहे किसानों को फूलगोभी, ब्रोकली आदि फसलों की क्षतिपूर्ति का फैसला लिया। पर्यटन उद्योगों के छह महीने की अवधि के लिए बिजली मांग शुल्क माफ करने का फैसला लिया गया।