फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   lockdown: Six people caught entering Himachal via jungle from Punjab

पंजाब से जंगल के रास्ते हिमाचल में प्रवेश करते छह लोग पकड़े

Fri, 17 Apr 2020 05:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)/ सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)/ सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Apr 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
lockdown: Six people caught entering Himachal via jungle from Punjab
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के ऊना जिले के समीपवर्ती गांव जाडला कोयड़ी में मुस्लिम समुदाय के छह लोगों को जंगल के रास्ते प्रवेश करते हुए स्थानीय लोगों ने पकड़ा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। कोरोना के चलते प्रदेश की सीमाएं सील कर दी गई हैं। कुछ लोग चोरी-छिपे जंगल के रास्तों से पैदल ही प्रवेश करने करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


अब पुलिस के साथ स्थानीय लोग भी अनजान लोगों पर नजर रखे हुए हैं। शुक्रवार को पकड़े गए सभी छह लोग होशियारपुर (पंजाब) के रहने वाले हैं। गगरेट की स्वां नदी में ये लोग भैंसों को लेकर हर साल आते हैं। इस बार लॉकडाउन के चलते जंगल के रास्ते से हिमाचल में घुसने के लिए पहले रेकी करने आए थे। जाडला कोयड़ी के लोगों ने इन्हें देख लिया। स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर इन्हें जंगल में ही रोक लिया। फिर इनसे पूछताछ कर पुलिस को बुलाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने इन्हें पकड़कर इनकी पहचान लेकर इन्हें वापस होशियारपुर भेज दिया। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिन से लोग गांवों में ठीकरी पहरा दे रहे हैं। गगरेट पुलिस थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने कहा कि स्थानीय लोगों ने जंगल के रास्ते आने वाले 6 मुस्लिम समुदाय के लोगों को पकड़ कर थाना में सूचना दी थी। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। इन्हें वापस पंजाब भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चंबाघाट में पकड़ा क्वारंटीन सेंटर सोलन से फरार व्यक्ति

 राधा स्वामी सत्संग भवन सोलन में क्वारंटीन सेंटर से शुक्रवार को फरार हुए व्यक्ति को पुलिस ने चंबाघाट के समीप दबोच लिया है। उसे दोबारा क्वारंटीन सेंटर भेजा है। प्रशासन ने अपील की है कि क्वारंटीन सेंटरों में रखे लोग भागने की कोशिश न करें। दोबारा पकड़े जाने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर फिर क्वारंटीन किया जाएगा।

शुक्रवार दोपहर को राधा स्वामी सत्संग सोलन के क्वारंटीन सेंटर में प्रशासन की निगरानी में चल रहा एक व्यक्ति फरार हो गया था। इसके बाद इसकी सूचना प्रशासन सहित पुलिस को दी गई। जिला प्रशासन सहित पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को चंबाघाट से पकड़ा था, जिसके बाद उसे दोबारा से क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है। वह अपना 14 दिन का समय पूरा करने के बाद ही बाहर निकल सकेगा। उधर, एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा था। उक्त व्यक्ति को चंबाघाट के समीप से धरा है। 

पंजाब से बिना बताए चंबा पहुंचे व्यक्ति के खिलाफ केस

पंजाब से बिना बताए चंबा पहुंचे एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। व्यक्ति सुल्तानपुर में किराये के मकान में रहता है। वह कुछ दिन पहले निजी वाहन में पंजाब गया था। वीरवार को बिना बताए पंजाब से वापस आ गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने उससे पूछताछ की और क्वारंटीन कर दिया है।

पुलिस ने लॉकडाउन और आईपीसी की धारा 144 के उल्लंघन पर व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पंजाब से बिना बताए चंबा पहुंचे व्यक्ति के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed