फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   lockdown: himachal DGP Sitaram Mardi apeal to Migrant workers

हिमाचल न छोड़ें, जरूरत हो तो पैदल न जाएं प्रवासी मजदूर: मरडी

Mon, 18 May 2020 06:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 May 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
lockdown: himachal DGP Sitaram Mardi apeal to Migrant workers
डीजीपी सीताराम मरडी - फोटो : अमर उजाला

डीजीपी सीताराम मरडी ने प्रदेश में रह रहे प्रवासी मजदूरों से अपील की है कि वे हिमाचल से जाने का विचार न रखें, क्योंकि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां शुरू होने जा रही हैं। अगर कोई जाना चाहता है तो वह पैदल न जाए। संबंधित राज्य या हिमाचल सरकार के नोडल अधिकारियों या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। डीजीपी ने कहा कि वह स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को मानते हैं।

विज्ञापन


वह 31 मई को सेवानिवृत हो रहे हैं, तब तक वह प्रदेश व देश की सेवा करते रहेंगे। इसके बाद भी वह समाज के हित के लिए जो भी संभव होगा, करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि 31 मई तक शाम सात से सुबह सात बजे के बीच कर्फ्यू के दौरान परिवहन की अनुमति नहीं होगी। लोग इस अवधि के दौरान बाहर निकलने से बचें। उन्होंने 65 साल से ज्यादा के वृद्धों व 10 साल से कम के बच्चों से बिना जरूरत बाहर न निकलने को कहा।
विज्ञापन


अपील की कि लोग कोरोना पॉजिटिव मरीज या किसी मृत व्यक्ति के शव व उसके परिवार के साथ भेदभाव न करें। सभी ढाबा व रेस्टोरेंट संचालकों से अपील की कि वे खाना न खिलाएं और सिर्फ टेक अवे या होम डिलीवरी की व्यवस्था का पालन करें। आत्म निर्भर भारत के लिए 1893 में स्वामी विवेकानंद ने जमशेद जी टाटा को साइंस और तकनी के मिलाप से काम करने के लिए कहा था, जिसके बाद टाटा ने एक बड़ा वैज्ञानिक केंद्र स्थापित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed