फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lockdown 2.0 in Kangra Himachal Pradesh Gangath denotified from hotspot area relaxation in curfew

राहत: कोरोना के चक्रव्यूह से बाहर निकला ये क्षेत्र, मिलेगी कर्फ्यू में ढील

Thu, 23 Apr 2020 07:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर रितेश महाजन, अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर (कांगड़ा)
रितेश महाजन, अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 23 Apr 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Lockdown 2.0 in Kangra Himachal Pradesh Gangath denotified from hotspot area relaxation in curfew
कांगड़ा जिले का हॉटस्पॉट क्षेत्र गंगथ चौक। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच कांगड़ा जिले का हॉटस्पॉट घोषित इंदौरा उपमंडल के गंगथ और रप्पड़ क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अप्रैल की शुरुआत में गंगथ क्षेत्र के एक जमाती युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद से ही घरों में कैद गंगथ व रप्पड़ क्षेत्र के लोग भी कर्फ्यू में ढील का फायदा उठा सकते हैं। यानी शुक्रवार से गंगथ क्षेत्र के लोग भी जिले के दूसरे इलाकों की तरह ही कर्फ्यू ढील यानी सुबह 8 से 11 बजे तक आवश्यक सेवाओं और राशन व सब्जी इत्यादि खरीदने के लिए घरों से निकल सकेंगे।

विज्ञापन

 
हॉटस्पॉट घोषित होने के बाद 14 दिन से ज्यादा का समय बीतने के बाद अभी तक यहां कोई नया मरीज नहीं मिला है। इसके चलते जिला प्रशासन द्वारा लोगों की सहूलियत को देखते हुए गंगथ बाजार के तीन किलोमीटर दायरे में आने वाले गंगथ और रप्पड़ के सील इलाके को कोरोना हॉटस्पॉट से ऑरेंज जोन में डिनोटिफाइड कर दिया गया है।
विज्ञापन


हालांकि, इस सील इलाके में वाहनों व लोगों की आवाजाही को निषेध रखने के लिए हॉटस्पॉट इलाके में हर आने-जाने वाले रास्तों पर लगाए गए नाकों को हॉटस्पॉट की तय 14 दिन की अवधि पूरी होने के बाद ही हटा लिया गया है और अब पुलिस ने इलाके में गश्त के जरिये निगरानी रखनी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑरेंज जोन से ग्रीन जोन में आने के लिए हालात सामान्य रहने पर अभी भी कम से कम और 14 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। इससे पहले लॉकडाउन के दूसरे चरण में जिला कांगड़ा में मंगलवार को प्रशासन ने गंगथ और अनूही हॉटस्पॉट क्षेत्रों को छोड़कर कई सशर्त रियायतें देने की घोषणा की थी। लेकिन अब कोरोना हॉटस्पॉट का स्टेटस ऑरेंज जोन में बदलने से आम जनता के साथ-साथ सशर्त कर्फ्यू ढील में आने वाले छोटे दुकानदार भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

गंगथ हॉटस्पॉट को ऑरेंज जोन में डाल दिया है। सील इलाके के लोग जिले के अन्य क्षेत्रों की तरह ही कर्फ्यू ढील का फायदा उठा सकते हैं, लेकिन सरकार व प्रशासन के दिशा निर्देश की पालना में कोताही पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जवाली उपमंडल के तहत अनूही हॉटस्पॉट में अभी स्थिति यथावत रहेगी। यानी कर्फ्यू में कोई छूट नहीं होगी। - राकेश प्रजापति, डीसी कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed