फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Loan scam CBI Raid in una former health director under CBI investigation

Loan Scam: पूर्व स्वास्थ्य निदेशक भी सीबीआई जांच के दायरे में

Fri, 20 May 2022 02:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 20 May 2022 02:24 PM IST
सार

ऊना जिले के रक्कड़ में सीबीआई ने बुधवार को एक खाद्य तेल कारोबारी के घर, दफ्तर और फैक्ट्री पर छापा मारा। करोड़ों के लोन फर्जीवाडे़ में हरोली निवासी कारोबारी समेत पांच लोगों पर सीबीआई की शिमला शाखा में एफआईआर भी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Loan scam CBI Raid in una former health director under CBI investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीबीआई ने बुधवार को एक खाद्य तेल कारोबारी के घर, दफ्तर और फैक्ट्री पर छापा मारा। करोड़ों रुपये के लोन फर्जीवाडे़ में हरोली निवासी कारोबारी समेत पांच लोगों पर सीबीआई की शिमला शाखा में एफआईआर भी दर्ज की गई है। इस मामले की जांच के दायरे में पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. आरके शर्मा भी आ गए हैं। ये मुख्य आरोपी तुषार शर्मा के पिता हैं। इनको भी बतौर बैंक गारंटर एफआईआर में नामजद किया गया है।

विज्ञापन


ऊना जिले के रक्कड़ में सीबीआई ने बुधवार को एक खाद्य तेल कारोबारी के घर, दफ्तर और फैक्ट्री पर छापा मारा। करोड़ों के लोन फर्जीवाडे़ में हरोली निवासी कारोबारी समेत पांच लोगों पर सीबीआई की शिमला शाखा में एफआईआर भी दर्ज की गई है। चंडीगढ़ और शिमला की टीमों ने 12 घंटे छानबीन की। इसमें कई दस्तावेज, कंप्यूटर हार्ड डिस्क आदि जब्त किए गए हैं।  सीबीआई ने यह कार्रवाई स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ऊना के क्षेत्रीय प्रबंधक की शिकायत पर की है।
विज्ञापन


इसमें करीब 3.43 करोड़ के बैंक फर्जीवाड़े का आरोप है। मैसर्ज तनिष्क एग्रो वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक एवं प्रमुख तुषार शर्मा, निदेशक श्वेता शर्मा, गारंटर निशा शर्मा और राकेश शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मिलीभगत में शामिल अज्ञात बैंक अधिकारी को भी इसमें नामजद किया गया है। आरोप है कि डेढ़ करोड़ रुपये की एक सीसी लिमिट और दो करोड़ रुपये का टर्म लोन लिया गया। इन्होंने यह कर्ज लेने के बाद इसे वापस नहीं किया और जाली दस्तावेज पेश किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed