{"_id":"68cacd49c17fd2647609b358","slug":"little-students-gave-a-captivating-performance-on-the-song-ghunghru-toot-jayega-shimla-news-c-19-sml1002-603405-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: घूंघरू टूट जाएगा गाने पर नन्हें \nविद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: घूंघरू टूट जाएगा गाने पर नन्हें विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेयटी में स्वर्ण पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति से बटोरी वाहवाही
भांगड़ा और नाटी डालकर दर्शकों को कर दिया मंत्रमुग्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में बुधवार को स्वर्ण पब्लिक स्कूल टुटीकंडी में 20वें वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह और शाम दो सत्रों में आयोजित किया गया। सुबह के सत्र का विषय तारे जमीन पर और शाम के सत्र का हमारी धरोहर-हिमाचल संस्कृति रखा था।
सुबह का सत्र जूनियर कक्षाओं के लिए आयोजित किया गया। इसमें ने घूंघरू टूट जाएगा और मेरी सास के पांच पुत्र थे गानों पर डांस करके दर्शकों से खूब वाहवाही बटोरी। एलकेजी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और भांगड़ा की प्रस्तुति दी। यूकेजी के विद्यार्थियों ने वेस्टर्न डांस और जल पर आधारित नृत्य, नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों ने भारत के सभी राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य, पहली कक्षा के विद्यार्थियों ने हरियाणवी गीत पर नृत्य और छात्रों ने ट्राइबल डांस प्रस्तुत किया। दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने तारे जमीन विषय पर भावनात्मक संदेश देते हुए अभिभावकों से बच्चों को पर्याप्त समय देने की अपील की। तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने नाटी डाली। शाम के सत्र में सातवीं कक्षा की छात्राओं ने देवी नृत्य, किनौरी नाटी और भांगड़ा किया। चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने चंबयाली नृत्य, पांचवीं के विद्यार्थियों ने सेमी-क्लासिकल नृत्य और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने पारंपरिक पहाड़ी नृत्य, छठी की छात्राओं ने ऑपरेशन सिंदूर पर एक कोरियोग्राफी प्रस्तुत कर प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य सीमा मेहता ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद साल भर अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं टॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
सुबह के सत्र में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कॉलेज प्रधानाचार्य ललिता चंदन और विशिष्ठ अतिथि सेवानिवृत्त कॉलेज प्रधानाचार्य रेवा गुप्ता रहीं। शाम के सत्र में बतौर मुख्य अतिथि कंडा जेल के पुलिस अधिकारी सुशील ठाकुर ने शिरकत की। इस दौरान स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य विजय गुप्ता, विपिन गुप्ता, रोटरी हिल क्वीन की सदस्य पूजा गोयल और हरप्रीत सौध विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।