फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   List of himachal Congress officials handed over to the high command, deployment in corporations and boards als

Himachal Congress: कांग्रेस के पदाधिकारियों की सूची हाईकमान को सौंपी, निगमों-बोर्डों में तैनाती पर भी चर्चा

Mon, 24 Mar 2025 11:11 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Mar 2025 11:11 AM IST
सार

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रदेश संगठन को लेकर नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ बैठक की। 

विज्ञापन
List of himachal Congress officials handed over to the high command, deployment in corporations and boards als
प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रदेश संगठन को लेकर नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ बैठक की। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कमेटी के गठन को लेकर मंथन किया गया। पहले ये नेता अलग-अलग प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से मिले। दोपहर बाद फिर सभी के साथ बैठक हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के नामों की अंतिम सूची फाइनल कर हाईकमान को दी गई। इसके साथ ही निगम बोर्डों में पदाधिकारियों की तैनाती को लेकर भी चर्चा हुई है। उल्लेखनीय है कि संगठन को लेकर पर्यवेक्षकों ने पहले ही हाईकमान को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। वहीं, शिमला में बैठक में रजनी पाटिल ने संगठन के पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बैठकर फीडबैक लिया था।

विज्ञापन


इसके साथ ही मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की ओर से भी सुझाव दिए गए थे। इसको आधार मानते हुए पदाधिकारियों की तैनाती को लेकर नाम लिस्ट बनाई गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे की मंजूरी के बाद ही इसे जारी किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी हाइकमान मिशन-2027 और इस साल दिसंबर में होने वाले पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के मद्देनजर नियुक्ति करेगा। सूत्रों की माने तो लंबे समय से संगठन के लिए कार्य कर रहे पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिन्हें सरकार में कोई स्थान नहीं मिला है, उन्हें संगठन में शामिल किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने हाइकमान के समक्ष इसकी जोरशोर से पैरवी की है। पार्टी में संगठनात्मक ढांचा बदलने की प्रक्रिया भी चली हुई है। इसको लेकर भी तीनों की राय जानी गई है। उल्लेखनीय है कि नई व्यवस्था में 17 जिला, संगठनात्मक जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की संख्या 140 करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed