फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   List of 27 teachers released for state level award, see here

Himachal News: राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए 27 शिक्षकों की सूची जारी, यहां देखें

Wed, 04 Sep 2024 09:53 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Sep 2024 09:53 AM IST
सार

 5 सितंबर को राजभवन शिमला में आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित होने वाले शिक्षकों के नामों की सूची मंगलवार देर शाम को जारी हुई। 

विज्ञापन
List of 27 teachers released for state level award, see here
हिमाचल शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 27 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। 5 सितंबर को राजभवन शिमला में आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित होने वाले शिक्षकों के नामों की सूची मंगलवार देर शाम को जारी हुई।  शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल चयनित शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।  प्रदेश के सामान्य क्षेत्रों से 13 और दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों से 5 शिक्षक चयनित किए गए हैं।

विज्ञापन


9 शिक्षकों का सरकार ने स्वयं चयन किया है। लाहौल-स्पीति और बिलासपुर जिला से कोई भी शिक्षक राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए पात्र नहीं पाया गया। कांगड़ा-हमीरपुर-ऊना से एक-एक शिक्षक को पुरस्कार मिलेगा। मंडी-शिमला से सबसे अधिक 5-5, सोलन से 4, किन्नौर-सिरमौर से 3-3 शिक्षक और कुल्लू व चंबा जिला से दो-दो शिक्षकों को पुरस्कार दिया जाएगा। कुल चयनित 27 शिक्षकों में 6 महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन

ऐसे किया गया चयन
प्रदेश में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कारों का चयन इस बार नई प्रक्रिया के तहत किया गया है। शिक्षा सचिव की अध्यक्षता वाली चयन कमेटी ने साक्षात्कार के आधार पर शिक्षकों को परखा है। इसके अलावा आवेदन करने वाले शिक्षकों के स्कूलों में जाकर भी उनकी उपलब्धियों की जानकारी जुटाई गई। स्कूलों में छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं लेकर शिक्षकों को अंक आवंटित किए गए।

इन शिक्षकों को मिलेगा पुरस्कार
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय से जारी सूची के अनुसार सामान्य क्षेत्रों से जोगिंद्रनगर स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. सुनील दत्त, आनी स्कूल के प्रवक्ता कुंदन लाल, सराहन स्कूल के प्रवक्ता संजय कुमार, सुंदरनगर स्कूल के डीपीई डॉ. संजय कुमार, ऊना के ट्यूटी स्कूल के टीजीटी हरदीप सिंह, सुबाथू स्कूल के एलटी नरेश कुमार, सुल्तानपुर स्कूल के एलटी प्रेम सिंह ठाकुर, मंडी के डंगियारा स्कूल के एलटी हेमराज, चकमोह स्कूल के पीईटी सुनील कुमार, सिरमौर के भारंगी स्कूल की जेबीटी मधुबाला, निहरी स्कूल से उपेंद्र कुमार, करसोग से सुरेंद्र कुमार और सोलन के पुंजवीला स्कूल की एचटी भागीरथी शर्मा का चयन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए किया गया है।

विज्ञापन

दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों से चंबा के रे स्कूल से प्रवक्ता केदार नाथ शर्मा, लड्डा स्कूल से एलटी सुभाष चंद, शिमला के जिस्कूं स्कूल से चंदना देवी, पांगी से जेबीटी संत कुमार नेगी और बरलांगी स्कूल की जेबीटी रीटा बाला को चयनित किया गया है। सरकार की ओर से स्वयं चयनित किए गए शिक्षकों में नारग के प्रिंसिपल रोहित वर्मा, मशोबरा के प्रवक्ता दीपक शर्मा, तारापुर से जेबीटी कांता शर्मा, गांगूघाट से प्रवक्ता पुष्पेंद्र कौशिक, छघोटली से प्रवक्ता सुरेंद्र पुंडीर, डाइट शिमला से डॉ. संजीव कुमार, चौरा से हेडमास्टर उपेंद्र सिंह नेगी, इंदौरा के प्रिंसिपल मोहन शर्मा और थरोच स्कूल के प्रिंसिपल भूपेंद्र सिसोदिया शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed