फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Liquor worth two lakh rupees stolen from contract for chitta, then sold for 25 thousand in Bilaspur

बिलासपुर: चिट्टे के लिए ठेके से चोरी की दो लाख रुपये की शराब, फिर 25 हजार में बेच दी

Mon, 28 Nov 2022 06:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Nov 2022 06:46 PM IST
सार

चिट्टा खरीदने के लिए पहले ठेके में शराब की चोरी की और फिर दो लाख रुपये की शराब को 25,000 रुपये में बेच दिया। इस पैसे से फिर चिट्टा खरीदा और तीन दिन तक नशा किया।

विज्ञापन
Liquor worth two lakh rupees stolen from contract for chitta, then sold for 25 thousand in Bilaspur
क्राइम - फोटो : social media

विस्तार

युवकों ने चिट्टा खरीदने के लिए पहले ठेके में शराब की चोरी की और फिर दो लाख रुपये की शराब को 25,000 रुपये में बेच दिया। इस पैसे से फिर चिट्टा खरीदा और तीन दिन तक नशा किया। जब यह युवक पुलिस के हत्थे चढ़े तो चिट्टा नहीं मिलने पर उन्हें अस्पताल ले जाकर इंजेक्शन लगवाने पड़े। यह खुलासा हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की तहसील भराड़ी के लदरौर में शराब के ठेके से हुई चोरी की वारदात की छानबीन में हुआ है। 30 अक्तूबर की रात को लदरौर में शराब के ठेके से देसी और अंग्रेजी शराब की कुल 30 पेटियां चोरी की गईं। पुलिस ने छानबीन करते हुए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें पता लगा कि चोरी की शराब को ले जाने के लिए एक टेंपू का इस्तेमाल किया गया। टेंपू मालिक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका एक रिश्तेदार टेंपू को मांग कर ले गया था।

विज्ञापन


रिश्तेदार और एक अन्य युवक को हिरासत में लिया गया तो चोरी की सारी गुत्थी सुलझ गई। आरोपी युवकों ने बताया कि वे चिट्टे के आदी हैं। चोरी करने से पहले उन्होंने ठेके के पास ही 15 मिनट बैठ कर चिट्टे का नशा किया फिर ठेके में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की शराब को टेंपू में ले जाकर मंडी में एक व्यक्ति को 25,000 रुपये में बेचा। इस रकम से चिट्टा खरीदा और तीन दिन उसका नशा किया। उधर, भराड़ी थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि जब इन युवकों को पुलिस रिमांड पर लिया गया तो ये युवक रिमांड की पहली रात को चिल्लाने लगे। चिल्लाने के बारे पूछा तो उन्होंने बताया कि चिट्टा नहीं मिलने के कारण उनका बदन टूट रहा है। उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया, वहां उन्हें इंजेक्शन लगे तब जाकर उन्होंने रिमांड की अवधि पूरी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed