{"_id":"69e0788d72e2de60fd0bbf62","slug":"light-rain-is-likely-in-some-parts-of-himachal-today-weather-expected-to-remain-unsettled-until-april-19-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में आज भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार, 19 अप्रैल तक मौसम खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में आज भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार, 19 अप्रैल तक मौसम खराब
Thu, 16 Apr 2026 11:20 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:20 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में आज प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, चार मैदानी जिलों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 19 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम फिर करवट बदलने वाला है। वीरवार को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहेगा। शुक्रवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 19 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 20 अप्रैल से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज होगी। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली। सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और कुल्लू में पारा 30 डिग्री पार हो गया है। प्रदेश के मैदानी जिलों में मौसम अब गर्म हो गया है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 17 से 19 अप्रैल तक राज्य के सभी क्षेत्रों में मध्यम बारिश होने के आसार हैं। उच्च क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी है। आगामी 2 से 3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
मंगलवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 13.4, सुंदरनगर में 12.2, भुंतर में 10.5, कल्पा में 4.6, ऊना में 14.6, नाहन में 15.7, केलांग में 1.3, पालमपुर में 14.0, सोलन में 11.0, मनाली में 11.9, कांगड़ा में 14.7, मंडी में 13.6, बिलासपुर में 15.0, चंबा में 11.8, जुब्बड़हट्टी में 14.8, कुफरी में 7.9 डिग्री रहा।