{"_id":"12cff3e554013cf9497a8385a40e2889","slug":"light-off-at-chruch-on-earth-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये क्या, अंधेरे में खो जाएगा ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये क्या, अंधेरे में खो जाएगा ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 26 Mar 2014 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्थ डे के उपलक्ष्य पर राजधानी के ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च और दूसरी ऐतिहासिक इमारतों में भी शनिवार शाम लाइट बंद की जाएगी। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया, नगर निगम और व्यापार मंडल इस बार मिलकर यह दिन मनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसी बारे में बुधवार को एक प्रैसवार्ता की गई। उप महापौर टिकेंद्र पंवर ने कहा कि इस अभियान के तहत 29 मार्च को शिमला शहर में शाम 8.30 से 9.30 बजे तक लाइट बंद रखी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने अपील की है कि सभी लोग इसमें सहयोग करें। अर्थ आवर में पर्यटन निगम के होटलों के अलावा शहर की ऐतिहासिक इमारतों टाउन हॉल और क्राइस्ट चर्च में भी लाइट बंद की जाएगी।
विज्ञापन
लोगों को जागरूक करने के लिए सभी वार्डों में रोड शो भी किए जाएंगे। 29 मार्च को समरहिल से रैली निकाली जाएगी। डीसी ऑफिस से साइकिल रैली एडवांस स्टडी तक रवाना की जाएगी।
योजना प्रमुख आरती गुप्ता ने कहा कि अर्थ आवर में सभी लोगों को जागरूक करने के लिए रोड शो और रैली का आयोजन किया जाएगा।