फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lifting of water effected due to power cut

Shimla News: क्वालग, ब्यूलिया, झड़ेच और मैहली में पानी के पंप रहेंगे बंद

Thu, 09 Oct 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
lifting of water effected due to power cut
विंटर सीजन से पहले मरम्मत कार्य के चलते बिजली बोर्ड 11 और 12 अक्तूबर को लगा रहा कट
विज्ञापन

कसुम्पटी, विकासनगर और मैहली फीडर के तहत शुरू किया जा रहा मरम्मत कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कसुम्पटी विधानसभा के तहत आने वाले शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली कट लगने जा रहे हैं। इस वजह से क्वालग, ब्यूलिया, झड़ेच और मैहली के पंप सात घंटों तक बंद रहेंगे। जिस वजह से सप्लाई नहीं हो पाएगी।

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड 11 और 12 अक्तूबर को बिजली कट लगाने जा रहा है। बोर्ड का दावा है कि मरम्मत व रखरखाव के तहत यह कार्य किया जा रहा है। इस वजह से सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। बोर्ड के अनुसार 11 अक्तूबर को 11केवी कसुम्पटी फीडर के तहत मरम्मत कार्य होगा। इस वजह से आईपीएच क्वालग पंप, ब्यूलिया पंप, मैहली पंप, झड़ेच पंप, क्वालग, पुजारली, एचएएस कॉलोनी, डमेची, झड़ेच, मझार, चैली, पंथाघाटी, क्लीफेनवैली, ग्रैंड वेलकम, जीवणु कॉलोनी, रुप काॅलोनी, करयान, एयरटेल मैहली, डीआरडीओ ऑफिस, परिमहल, पासपोर्ट ऑफिस, लोअर मैहली, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, मैहली व आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं 12 अक्तूबर को 11 केवी विकासनगर और 11 केवी मैहली फीडर की मरम्मत के तहत घोड़पा गांव, मेहली, एसएसबी कैंपस, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कसुम्पटी, आईएएस क्लौनी, शकराला और आसपास के इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बोर्ड के अधीक्षण अभियंता बोर्ड के सर्कल इंजीनियर ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed