फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   library will be established in all govt schools of himachal

प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में खुलेंगे पुस्तकालय, 613 स्कूलों में इंटरनेट सुविधा

Fri, 08 Jun 2018 09:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 08 Jun 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
library will be established in all govt schools of himachal

प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में पुस्तकालय खोले जाएंगे। बुधवार को नई दिल्ली में हुई समग्र शिक्षा अभियान की बैठक में केंद्र सरकार ने हिमाचल को सरकारी स्कूलों में पुस्तकालय खोलने के लिए 15 से 25 हजार रुपये देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


 शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि स्कूली बच्चों में पढ़ने की क्षमता बढ़ाने को केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है। इस योजना से सरकारी स्कूल मजबूत होंगे। पुस्तकों की संख्या बढ़ने से बच्चों के ज्ञान में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि पहली से जमा दो कक्षा तक के सभी स्कूलों में पुस्तकालय खोले जाएंगे। पुस्तकों की खरीद के लिए केंद्र सरकार हर स्कूल को आर्थिक सहायता देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

312 स्कूलों में जल्द बिजली सप्लाई

library will be established in all govt schools of himachal

जिन स्कूलों में पहले से पुस्तकालय खुले हैं, वहां पुस्तकालयों को मजबूत किया जाएगा। जहां पुस्तकालय नहीं हैं, वहां इन्हें स्थापित किया जाएगा। प्रदेश में बिना बिजली कनेक्शन चल रहे 312 स्कूलों में जल्द बिजली सप्लाई मुहैया करवाई जाएगी।

केंद्र सरकार इसके लिए फंड देगी। 613 स्कूलों को पहले चरण में सेटेलाइट के माध्यम से इंटरनेट सेवा मुहैया करवाने की भी केंद्र ने घोषणा की है। लड़कियों के 13 हॉस्टल में सोलर लाइट्स को केंद्र सरकार पैसा देगी।

उन्होंने कहा कि आईसीटी लैब में इंटरनेट सेवा मुहैया करवाई जाएगी। प्रदेश के 26 स्थानों पर लैंग्वेज लैब स्थापित की जाएगी। मंडी के भराड़ी स्कूल को केंद्र सरकार ने मूलभूत ढांचा तैयार करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत चुना है। 

तीन हजार सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं

library will be established in all govt schools of himachal

स्कूल को 90 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। एससीईआरटी और डाइट को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए 20 लाख केंद्र सरकार देगी। शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए आधुनिक तरीके अपनाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों की फीस पर लगाम कसने के लिए सरकार प्रयासरत है। जल्द ही इस संदर्भ में प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। प्रदेश के तीन हजार सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने के लिए विभागीय अधिकारी प्रस्ताव बनाने में जुट गए हैं। शिक्षकों की भर्ती कैसे करनी है, इसको लेकर योजना तैयार की जा रही है।

केंद्र ने सराही हिमाचल की तीन योजनाएं

library will be established in all govt schools of himachal

बैठक के दौरान प्रदेश शिक्षा विभाग की योजनाओं की सराहना भी हुई। मंत्री ने बताया कि दसवीं के बाद जमा एक और जमा दो कक्षा में हिमाचल की इनरोलमेंट शत-प्रतिशत है। हिमाचल में जमा एक और जमा दो में किसी भी विद्यार्थी ने स्कूल नहीं छोड़ा है।

इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाला हिमाचल देश का एकमात्र राज्य है। केंद्र ने इसके लिए हिमाचल को सराहा। इसके अलावा बैग फ्री डे और अखंड ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती योजना को भी सराहना मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed