फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Leopard killed by poachers in Bilaspur in Himachal Pradesh

कड़ाकी में फंसा तेंदुए का किया शिकार, काट ले गए एक पैर

Mon, 30 Dec 2019 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झंडूता (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झंडूता (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 30 Dec 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
Leopard killed by poachers in Bilaspur in Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता पुलिस थाना क्षेत्र में कड़ाकी में फंसाकर एक तेंदुए का शिकार किया गया। शिकारी तेंदुए का एक पैर काटकर नाखून निकालकर साथ ले गए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लोगों के आने की भनक लगते ही शिकारी तेंदुआ वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वन विभाग ने सोमवार को उसका संस्कार किया।  
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत समोह के निहान गांव में जंगल के साथ लगती लोगों की निजी बंजर भूमि में शरारती तत्वों ने कड़ाकी (जाली) लगाई थी। बीती रात एक तेंदुआ इसमें फंस गया। इससे उसकी जान चली गई। शरारती तत्वों ने मरे हुए तेंदुए की एक टांग काट ली और उसके नाखून निकाल कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरे हुए तेंदुए को देखकर स्थानीय लोगों ने वन रक्षक शेर सिंह को सूचना दी। वन रक्षक ने इसकी सूचना पुलिस थाना झंडूता को दी। पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गई और मृत तेंदुए को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस और वन विभाग ने पशु चिकित्सालय गेहड़वीं में तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाया।


वन खंड अधिकारी घुमारवीं देश राज सांख्यान ने बताया कि विभाग ने तेंदुए के अंतिम संस्कार के लिए टीम का गठन किया था। पुलिस थाना प्रभारी झंडूता प्रीतम चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने वन्य प्राणी अधिनियम 51 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed