फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Leopard enters a home in una himachal pradesh

बेडरूम में घुस तेंदुए ने चबाई एलईडी, गद्दे फाड़े, फर्नीचर भी तोड़ा

Mon, 11 Apr 2016 11:46 AM IST
शशिभूषण पुरोहित /अमर उजाला, ऊना
शशिभूषण पुरोहित /अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 11 Apr 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
Leopard enters a home in una himachal pradesh
पिंजरे में बंद तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

तेंदुए ने अंब के सूरी गांव में बेडरूम में घुसकर खूब तबाही मचाई। कई लोगों को घायल कर बेडरूम में रखी एलईडी को तेंदुए ने नुकीले दांतों से चबाकर चूर- चूर कर दिया। गद्दे फाड़ डाले। फर्नीचर भी तोड़ दिया। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है। लोगों ने जान पर खेलकर मुश्किल से दरवाजे की कुंडी लगा वन विभाग को सूचना दी।

विज्ञापन


आधी रात के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को काबू करने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। रात ढाई बजे ट्रेंकुलाइजर गन से डार्ट इंजेक्शन दिया गया। करीब तीन बजे तेंदुआ बेहोश हुआ, जिसके बाद उसे पिंजरे में बंद किया गया। तेंदुआ फिलहाल बौल स्थित वानर नसबंदी केंद्र में लाया गया है।

विज्ञापन

कार से पानी की बोतल फेंकने पर भड़का तेंदुआ

Leopard enters a home in una himachal pradesh
तेंदुए के हमले से घायल हुआ यवुक। - फोटो : अमर उजाला

प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि सड़क पर तेंदुआ दिखने के बाद कार में बैठे कुछ लोगों ने उस पर पानी की बोतल फेंकी थी। इससे बौखलाए तेंदुए ने कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे बैठे शम्मी ठाकुर और अजय पर हमला बोल दिया। हमले में शम्मी बुरी तरह घायल हो गया। अजय को भी चोटें आई हैं।

जान पर खेलकर बंद किया बेडरूम का दरवाजा- शम्मी को घायल कर तेंदुआ सीधा सूरी गांव में घुस आया। घर में विद्या देवी और लज्या देवी दो बच्चों के साथ घर के आंगन में खड़ी थीं। तेंदुए ने इन पर हमला बोला लेकिन घर में मौजूद विक्की ने महिला और बच्चों को बचा लिया।

इसी दौरान तेंदुआ घर का दरवाजा खुला देखकर बेडरूम में घुस गया। चीख पुकार सुनकर लोग भी यहां जुट गए। लोगों के मुताबिक विक्की ने जान पर खेलकर बाहर से बेडरूम का दरवाजा बंद कर तेंदुए को कैद कर लिया।

तेंदुआ स्वस्थ, जंगल में छोड़ा जाएगा

Leopard enters a home in una himachal pradesh
तेंदुए ने बेडरूम में रखे सामान को चबा-चबाकर तहस नहस कर दिया। - फोटो : अमर उजाला

तेंदुए के हमले में शम्मी ठाकुर, अजय कुमार और विद्या देवी गंभीर घायल हैं। ये थे टीम में शामिल- डीएफओ आरके डोगरा के मुताबिक रात ग्यारह बजे सूचना मिलने पर वन विभाग की आठ सदस्यीय टीम घटना स्थल पर रवाना हुई।

टीम में डॉ अमित शर्मा, बीओ सुरेंद्र सिंह, अश्विनी कुमार और ओम प्रकाश सहित अन्य वन गार्ड शामिल रहे। डीएफओ आरके डोगरा ने बताया कि फिलहाल तेंदुए को विभाग ने अपनी निगरानी में रखा है। लगभग 75 किलो वजनी और करीब ढाई से तीन साल का यह तेंदुआ पूरी तरह से स्वस्थ है।

विज्ञापन

विक्की की हिम्मत को सलाम

Leopard enters a home in una himachal pradesh
पिंजरे में बंद तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

इसे कुछ समय बाद जंगल में दूरस्थ क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि तेंदुए की चिकित्सकीय जांच की गई है। यह आदमखोर नहीं। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इसे दूर नॉन हैबिटेटिड एरिया में छोड़ा जाएगा।

महिला और बच्चों को बचाकर तेंदुए को कमरे में बंद करने का साहस दिखाने वाले विक्की की हिम्मत को हर कोई सलाम कर रहा है। उधर, घायल शम्मी ठाकुर को इलाज के लिए चिंतपूर्णी के विधायक कुलदीप कुमार ने सात हजार रुपये जबकि डीएफओ ने दो हजार रुपये फौरी राहत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed