Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Leopard entered residential colony in broad daylight, panic among people

Shimla News: दिनदहाड़े रिहायशी काॅलोनी में घुसा तेंदुआ, लोगों में दहशत

Fri, 24 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Leopard entered residential colony in broad daylight, panic among people
समरहिल की एवरेस्ट कॉलोनी में पानी के पिंजरे में फंसा
विज्ञापन

वन्य जीव विभाग ने तेंदुए को रेस्क्यू कर टुटीकंडी लेे गया

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के समरहिल वार्ड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के पास एवरेस्ट कॉलोनी में शुक्रवार को तेंदुए के एक शावक को पकड़ा गया।
तेंदुआ कॉलोनी में घुस गया था जहां वह पानी की टंकी के लिए बनाए पिंजरे में फंस गया। करीब 12:30 बजे लोगों ने प्रशासन को फोन कर सूचना दी। इसके बाद वन और वन्य जीव विभाग की रेस्क्यू टीम दोपहर 2 बजे मौके पर पहुंची। टीम ने ट्रेंकुलाइजर गन के जरिये तेंदुए को बेहोशी का इंजेक्शन दिया। इसके बाद प्राथमिक उपचार के लिए उसे टुटीकंडी रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया। इलाके के पार्षद वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पहले वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी और इसके बाद रेस्क्यू टीम तेंदुए को बचाने आई। किसी भी व्यक्ति को तेंदुए ने चोट नहीं पहुंचाई है। वन्य जीव विभाग के डीएफओ शाहनवाज ने बताया कि तेंदुए का बच्चा समरहिल की कॉलोनी में मिला। टुटीकंडी में प्राथमिक उपचार के बाद इसे पास के जंगलों में छोड़ दिया जाएगा। साल की शुरुआत से शहर के आस पास से बचाया गया पहला तेंदुआ है। वन विभाग ने अभी तक 30 जानवरों को बचाया है।


रात को बाहर जाने से डर रहे लोग
समरहिल में तेंदुए के मिलने से लोगों में दहशत है। दो दिन पहले भी एक कुत्ते को तेंदुआ उठाकर ले गया था। स्थानीय निवासी चेतना शर्मा ने बताया कि घर में तेंदुए के आने से अब रात को बाहर निकलने और कुत्ते को घुमाने ले जाने से डर लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article